फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi will take action against officers

गोल्फ प्रेमी अफसरों की क्लास लगाएंगे पीएम मोदी!

Thu, 26 Jun 2014 07:41 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
pm modi will take action against officers

केंद्र सरकार में कार्यरत गोल्फ खेलने वाले करीब 60 शीर्ष अफसरों की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पहुंच गई है। हफ्ते भर पहले पीएमओ के निर्देश पर खुफिया एजेंसी आईबी ने ऐसे अधिकारियों की फेहरिस्त तैयार की है, जो हर रोज गोल्फ खेलते हैं।

विज्ञापन


साथ ही दिल्ली के पॉश जिमखाना क्लब नियमित तौर पर जाते हैं और इन्हें पेज थ्री पार्टियों में भी देखा जाता है। इस अधिकारियों में कम से कम आधे वैसे अधिकारी हैं, जो इन तीनों श्रेणियों में आते हैं।
विज्ञापन


गोल्फ खेलने वाले अधिकारियों में मुख्य हैं, वित्त मंत्रालय के सचिव (व्यय) रतन वातल व पूंजी बाजार के अतिरिक्त सचिव के पी कृष्णन। इनके साथ डीआईपीपी सचिव अमिताभ कांत, परिवहन सचिव विजय छिब्बर और गृह सचिव अनिल गोस्वामी का नाम भी सूची में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का डर

pm modi will take action against officers

सूत्रों के मुताबिक गोस्वामी ने पिछले हफ्ते भर से गोल्फ कोर्स जाना लगभग बंद कर दिया है। गोल्फ खेलने वालों में सीआरपीएफ के महानिदेशक अमित त्रिवेदी, सीबीआई के विशेष निदेशक अनिल सिन्हा, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक ए के शर्मा भी शामिल हैं।

सूची तैयार करने वाली आईबी ने अपने कम से कम दो अधिकारियों एसी झा और प्रदीप भारद्वाज का नाम भी शामिल किया है। अर्थव्यवस्था और बाकी हालात को दुरुस्त करने के मकसद से पीएमओ शीर्ष अफसरशाहों को पूरी तरह काम काज में झोंकने के पक्ष में है।

मोदी सरकार में अधिकारी करेंगे बस काम

pm modi will take action against officers

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्तर पर यह माना जा रहा है कि जो अधिकारी गोल्फ जैसे खेल और क्लबों व पार्टियों में समय देते हैं, उनका ध्यान पूरी तरह काम पर केंद्रित नहीं हो सकता।

यही वजह है कि पीएमओ ने ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया था। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ सूची में शामिल इन अधिकारियों को संबंधित निर्देश जारी करेगा।

अकेले दिल्ली के गोल्फ क्लब में ही 270 केंद्रीय सरकार के अधिकारी सदस्य हैं। इसके अलावा जिमखाना क्लब में भी गोल्फ खेलने वाले अधिकारियों की संख्या खासी बड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed