फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi will stay at dereka at night

काशी में पीएम मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mon, 22 Feb 2016 08:54 AM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
pm modi will stay at dereka at night

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात 10: 21 पर कोलकाता से वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। डीरेका स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सोमवार को वह संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होकर उनकी आध्यात्मिक विरासत से रूबरू होंगे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह में देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ने का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


सीर गोवर्धन पहुंचकर संत रविदास के मंदिर में माथा टेकेंगे, कीर्तन सुनेंगे और लंगर छकेंगे। यहां रविदासियों का दिल जीतने के बाद मोदी बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में देश की मेधा को पदक देकर सम्मानित करने के साथ ही युवा शक्ति में जोश भरेंगे। पीएम की मौजूदगी को देखते हुए सीर से लेकर बीएचयू तक सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


पीएम के काशी आगमन से चंद घंटे पहले तैयारी देखने पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि सोमवार को सुबह छह से दस बजे के बीच के समय में प्रधानमंत्री गंगा स्नान भी कर सकते हैं। इसके अलावा वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन को भी जा सकते हैं। सांपला ने पीएम के कार्यक्रम स्थलों संत रविदास मंदिर और बीएचयू एंफीथिएटर मैदान का दौरा करने के साथ ही अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत वे सड़क मार्ग से ही बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल होने एंफीथिएटर मैदान पहुंचेंगे। मोदी यहां पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेंगे। बीएचयू हेलीपैड से 12:55 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वह एक बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

पीएम को भेंट करेंगे चांदी की छड़ी

pm modi will stay at dereka at night

सीर गोवर्धन में सोमवार को संत रविदास की 639वीं जयंती उत्सव में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यादगार तोहफे भेंट किए जाएंगे। डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत और जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास पीएम को रविदासिया धर्म के ‘हरि’ निशान वाली चांदी की छड़ी और सोने के फ्रेम में मढ़ाया गया रविदास मंदिर का स्वर्ण मॉडल स्मृति चिह्न के रूप में भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास के दरबार में सोमवार की सुबह सबद-कीर्तन सुनेंगे। इसके बाद वह प्रसाद के तौर पर गुरु के भंडारे में बना लंगर छकेंगे।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी जाएंगे सीर गोवर्धन

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे। वे यहां लंगर भी छकेंगे। काशी में केजरीवाल के भव्य स्वागत की तैयारी की है। बाबतपुर एयरपोर्ट से रविदास मंदिर में उनका जगह-जगह अभिनंदन किया जाएगा। पूर्वांचल ही नहीं, दूसरे प्रदेशों से भी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या में एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। केजरीवाल दोपहर में 12:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जबकि शाम 5:45 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed