फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi will give present to the goddess worshipers

वैष्णो देवी जाने वालों को मोदी देंगे तोहफा

Sat, 28 Jun 2014 08:38 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
pm modi will give present to the goddess worshipers

रेल बजट से पहले ही माता वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर-कटरा रेल मार्ग का उद्घाटन करने के रेल मंत्रालय के अनुरोध को स्वीकार करते हुए 4 जुलाई का समय दिया है।

विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा भी शिरकत करेंगे। इस रेल मार्ग पर परिचालन शुरू होते ही तीर्थयात्री सीधे कटरा पहुंच सकेंगे जहां से मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेल संरक्षा आयुक्त ने बीते रविवार को 25 किमी. लंबे इस रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन की अनुमति दे दी थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने इस रेल मार्ग का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी कर सकते हैं ट्रेन की यात्रा

pm modi will give present to the goddess worshipers

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए 4 जुलाई की तारीख निश्चित की है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में जम्मू से उधमपुर तक पहले से ही रेल परिचालन जारी है।

मंत्रालय की योजना अब जम्मू और उधमपुर जाने वाली ट्रेनों को कटरा तक विस्तार देने की है। इसके अलावा मंत्रालय की योजना कटरा तक और ट्रेन चलाने की है।

जम्मू और माता वैष्णो देवी के भक्तों को रेल बजट से पहले ही रेल मंत्रालय बड़ा तोहफा देने जा रहा है। आगामी 4 जुलाई से तीर्थयात्री अब कटरा तक ट्रेन से पहुंच सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए कटरा से ही पैदल यात्रा शुरू होती है। माना जा रहा है कि मोदी रेल मार्ग का उद्घाटन करने के बाद जम्मू के कुछ अन्य क्षेत्रों की भी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed