प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर को देंगे ईद की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को ईद की सौगात देने वाले हैं। मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जम्मू दौरे में लगभग 75 हजार करोड़ के विशेष पैकेज का ऐलान संभव है।
इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। इस नए पैकेज में यूपीए शासनकाल का प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यक्रम समाहित हो जाएगा। पैकेज की राशि वर्ष 2020 तक खर्च की जा सकेगी। केंद्र सरकार ने पैकेज के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू के बीच चार महीने में सात बैठकों के बाद पैकेज का प्रारूप तैयार हुआ है।
डा. द्राबू ने पैकेज मिलने की संभावना की पुष्टि की है। मेगा पैकेज के तहत योजनाओं को तय करने का अधिकार जम्मू कश्मीर सरकार के पास होगा। केंद्र सरकार इसके खर्च पर निगरानी रखेगी।
लगभग 75 हजार करोड़ के मेगा पैकेज का ऐलान संभव
इससे पहले यूपीए शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने जम्मू कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यक्रम का ऐलान किया था। इस पर पांच साल में 24 हजार करोड़ खर्च करने का प्रावधान था।
बाद में प्रोग्राम की राशि बढ़कर लगभग 36 हजार करोड़ की हो गई लेकिन कई योजनाएं अब तक अधूरी हैं। मेगा पैकेज में जम्मू और श्रीनगर में एम्स की स्थापना, दोनों शहरों में आईआईटी, जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्थान और अनंतनाग में एम्स द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान भी शामिल हो रहा है।
जम्मू में एम्स की स्थापना की मांग के लिए लंबे समय तक आंदोलन चलाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसके ऐलान से विवाद का पटाक्षेप कर सकते हैं।