न्यूयॉर्क जाएंगे तो बस एक वक्त खाना खाएंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जाने वाले हैं। वहां मोदी के नाश्ते, लंच और डिनर के लिए भले ही मेजबानों की तरफ से लजीज भोजन का शानदार बंदोबस्त किए जाएं लेकिन पीएम इनसे दूर रहेंगे।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? दरअसल प्रधानमंत्री मोदी अपने न्यूयॉर्क दौरे के समय चातुर्मास का पालन कर रहे होंगे। चातुर्मास भारत में हिंदू पंचाग के मुताबिक वो समय है जब लोग प्रतिज्ञा और व्रत करते हैं।
चातुर्मास इस साल 27 जुलाई से शुरू हुआ है और 22 नवंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई से ही चातुर्मास नियम का पालन कर रहे हैं और दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खा रहे हैं। यानी न्यूयॉर्क में भी मोदी दिन में एक ही वक्त खाना खाएंगे।
चातुर्मास के अलावा कब व्रत रखते हैं मोदी
हिंदू कलैंडर के मुताबिक चातुर्मास या मानसून के चार महीने हर साल आषाढ़ के महीने में एकादशी के दिन से शुरू होते हैं। यह चार महीने कार्तिक माह में एकादशी के दिन ही समाप्त होते हैं।
गुजरात में चातुर्मास देव पोढ़ी एकादशी और देव उठनी एकादशी के बीच माने जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक देव पोढ़ी एकादशी वह समय है जब भगवान विष्णु सोने चले जाते हैं और देव उठनी एकादशी वह समय है जब भगवान विष्णु नींद से उठते हैं।
जो लोग चातुर्मास नियम का पालन करते हैं वो अपनी इच्छानुसार समय चुनकर दिन में सिर्फ एक ही समय खाना खाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चातुर्मास के अलावा नवरात्र में नौ दिन का उपवास भी रखते हैं।