फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm Modi will be live on radio at Dussehra.

अब पीएम मोदी होंगे रेडियो पर LIVE

Wed, 24 Sep 2014 10:54 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
pm Modi will be live on radio at Dussehra.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असत्य पर सत्य की जीत के दिन विजयादशमी (दशहरा) यानी 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए देश की जनता से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। इसमें उन्होंने लिखा कि आप सभी से रेडियो पर मन की कुछ बातें करूंगा।

रेडियो पर सीधे बात करने को लेकर लोगों की राय देने के लिए पीएमओ की वेबसाइट पर माई गवर्नमेंट पोर्टल की व्यवस्था भी की गई है। मोदी संवाद के दौरान विजय दशमी पर्व की बधाई भी देंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सीधे जनता से जोड़ने के लिए दो अक्तूबर को भी स्वच्छता दिवस के मौके पर कुछ अनोखा करने की तैयारी कर रहे हैं।

दशहरे पर जनता से करेंगे संवाद

pm Modi will be live on radio at Dussehra.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने छह सितंबर को ही लोगों से रेडियो के जरिए जुड़ने के तौर तरीकों पर सुझाव मांगे थे।

दरअसल, मोदी केवल शहर ही नहीं बल्कि सुदूर गांव देहातों में आम आदमी तक अपनी बात पहुंचाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते। देशभर में रेडियो की लगभग सौ फीसदी पहुंच है।

रेडियो को अपने संवाद और सरकार के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सबसे प्रभावशाली जरिया माना जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री इस मंच का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं।

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन के जरिए देशभर के बच्चों से सीधी बात की थी। प्रधानमंत्री का ये प्रयोग बेहद सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed