पीएम बनने के बाद पहली बार अपने गुरु से मिले मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित बेल्लूर मठ का दर्शन किया और अपने अध्यात्मिक गुरु से मिले। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां के दक्षिणेश्वर मंदिर गए और वहां काली देवी की पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:00 बजे बेल्लूर मठ पहुंचे और रामकृष्ण मिशन के कुछ संतों के साथ मठ के दर्शन किए। मठ का दर्शन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद के कमरे भी गए।
गौरतलब है कि रामकृष्ण मिशन के स्थापना के बाद स्वामी विवेकानंद ने बेल्लूर मठ की स्थापना कराई थी। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में निर्मित बेल्लूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय भी है।
अपने गुरु से मिले मोदी
शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे मोदी ने रविवार को अपने गुरु प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गुरु 96 वर्षीय स्वामी आत्मास्थानानंद से मिले। बताया जा रहा है कि उनके गुरु पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे हैं और हावड़ा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
स्वामी आत्मास्थानानंद रामकृष्ण मिशन और बेल्लूर मठ के अध्यक्ष भी हैं। खबरों के अनुसार, मोदी अपने संन्यासी जीवन में बेल्लूर मठ आए थे तो उन्हें स्वामी आत्मास्थानानंद ने ही संन्यास जीवन छोड़कर देश सेवा करने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संन्यास जीवन की बात कई बार स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने एक मीडिया साक्षात्कार में यह भी कहा था कि वे अध्ययन के बाद कुछ वर्षों तक हिमालय में रहे थे।