फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi tour.

पीएम मोदी का ब्रुसेल्स का दौरा टला, जाएंगे जर्मनी और फ्रांस

Sun, 15 Mar 2015 07:38 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 15 Mar 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
pm modi tour.

यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं देने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने अप्रैल में होने वाला ब्रुसेल्स का संक्षिप्त दौरा टल गया है। प्रधानमंत्री अब कनाडा की यात्रा के साथ दो यूरोपीय देशों फ्रांस और जर्मनी का दौरा करेंगे। भारत ने प्रधानमंत्री की अप्रैल के दूसरे हफ्ते में यूरोपीय संघ की यात्रा के संदर्भ में तिथियों को लेकर ईयू को सुझाव भी दिए थे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यूरोपीय संघ की ओर से भारतीय प्रस्ताव के बारे में जवाब नहीं आने पर सरकार ब्रुसेल्स को यात्रा कार्यक्रम से हटाकर आगे बढ़ गई। भारत के सुझाव पर इस असामान्य प्रतिक्रिया की वजह पूछे जाने पर सूत्रों ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया। हालांकि उनका यह कहना है कि यह 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ का आंतरिक मामला है।
विज्ञापन


अटकलों के अनुसार यूरोपीय संघ की ओर से भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं देने का एक कारण यह भी है कि वर्ष 2012 में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी नौसैनिकों के मामले में सुनवाई की धीमी प्रगति से ईयू परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईयू की विदेश नीति मामलों की नई प्रमुख फेदेरिका मोगेरिनी ने इस मुद्दे पर कई ऐसे बयान दिए हैं जो भारत को असहज करने वाले थे। एक तथ्य यह भी कि है कि फेदेरिका यूक्रेन संकट और इसमें रूस की भूमिका को लेकर चिंता जताती रही हैं और इस मामले पर भारत ने पश्चिमी देशों के साथ खड़ा होने से इनकार कर दिया है।


उधर, यूरोप के कई छोटे देशों ने मोदी का ब्रुसेल्स दौरा टलने को लेकर नाखुशी जाहिर की है क्योंकि वे इसे भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को आगे बढ़ने को अवसर के तौर पर देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed