प्रधानमंत्री मोदी ने सुनाई एक कहानी, आप भी पढ़िए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के डिजिटल वर्जन को लॉन्च किया। ऑल इंडिया रेडियो ने इस महाकाव्य के विशेष डिजिटल वर्जन को तैयार किया है।
इस वर्जन को लॉन्च करते हुए पीएम ने रेडियो की ताकत का अहसास कराते हुए एक कहानी सुनाई। प्रधानमंत्री ने बताया कि 1998 में वाजपेयी सरकार ने जो परमाणु धमाका किया था, उसकी खबर उन्हें एक चाय वाले से मिली थी।
नौ लाख घंटे की रिकॉर्डिंग
चाय वाले ने ये खबर रेडियो पर सुनी थी। उस समय नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश
में भारतीय जनता पार्टी के संगठन का काम देख रहे थे।चाय वाला परमाणु धमाके
की खबर सुनकर बहुत खुश था और उसने सबको मिठाई बांटी
थी।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उन्हें बताया गया है कि आकाशवाणी के
पास नौ लाख घंटे की रिकॉर्डिंग है। पीएम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि
किसी और इकाई के पास इतना बड़ा खजाना होगा।