फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi to visit varanasi, launch power scheme

आज बनारस में मोदी, देंगे अरबों रुपए की सौगात

Sun, 28 Jun 2015 01:27 AM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
pm modi to visit varanasi, launch power scheme

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चार घंटे 35 मिनट का समय बिताएंगे और अरबों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे काशी की जनता को ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल सौंपेंगे। आउटर रिंग रोड और बाबतपुर-वरुणापुल फोर लेन की आधारशिला रखेंगे और देश के शहरी क्षेत्र में विद्युत सुधार के लिए इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम की लांच करेंगे। पीएम की सुरक्षा के लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगाह रखे हुए है।

विज्ञापन


शनिवार की देर रात प्रधानमंत्री का प्रोटोकाल तीसरी बार संशोधित किया गया। पहले वे लगभग सवा तीन घंटे तक यहां रहने वाले थे। अब वापसी में उन्होंने बाबतपुर हवाई अड्डे पर एक घंटे 25 मिनट का रिजर्व समय रखा है, जिसमें 40 लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री बाबतपुर हवाई अड्डे पर दिन में 3.10 पर पहुंचेंगे और वहां हेलीकाप्टर से डीरेका पहुंचेंगे। डीरेका से सड़क मार्ग से 165 करोड़ रुपये की लागत से बने देश के सबसे बड़े ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने बीएचयू जाएंगे।
विज्ञापन


बीएचयू से लौटकर डीरेका मैदान में शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति लायक पारेषण और वितरण प्रणाली तैयार करने के लिए 45800 करोड़ रुपये की आईपीडीएस योजना की शुरुआत करेंगे। इसमें बनारस के विद्युत सुधार पर 571.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पीएम इस योजना के तहत बनने वाले चौक और कज्जाकपुरा विद्युत उपकेंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही इसके अलावा पीएम 261 करोड़ रुपये की आउटर रिंग रोड और 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाबतपुर-वरुणापुल फोरलेन रोड का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात

pm modi to visit varanasi, launch power scheme

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर शनिवार की दोपहर बाद से ही पूरे शहर में निगरानी सख्त कर दी गई है। जमीन से आसमान तक नजर रखने के लिए पांच हजार जवान तैनात किए गए हैं। बाबतपुर से कचहरी, कैंट, लहरतारा, डीरेका होते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स मुस्तैद कर दी गई है। संबंधित मार्गों के घरों, होटलों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दोपहर बाद से ही जवानों ने अपनी-अपनी जगह ले ली।

पीएम मोदी रविवार की शाम काशी पहुंच रहे हैं। केंद्र और प्रदेश के सुरक्षा से जुड़े उच्चाधिकारी यहां पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। सुबह काशी पहुंचने के बाद डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीआईजी एसके भगत, डीएम प्रांजल यादव और एसएसपी जोगेंद्र कुमार के साथ मंत्रणा कर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दोपहर बाद से पुलिस ने फ्लीट का रिहर्सल किया। एक फ्लीट बाबतपुर से डीरेका तक तो दूसरी फ्लीट ने डीरेका से बीएचयू ट्रामा सेंटर तक रिहर्सल किया। इन दोनों मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

चार घेरों वाली पीएम की सुरक्षा में एसपीजी और एटीएस कमांडो सबसे करीब होंगे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। पीएम के मूवमेंट के दौरान डीरेका से बीएचयू लंका तक का मार्ग बंद रहेगा। लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षाकर्मियों के अलावा एंटी सेबोटाज की 12 टीमें, बीडीएस की आठ टीमें और माइंस डिटेक्शन टीमें लगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैग, माचिस, सिगरेट आदि ज्वलनशील वस्तुएं लाना प्रतिबंधित होगा।

एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एसपीजी तैनात

pm modi to visit varanasi, launch power scheme

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के एक दिन पहले ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया। शनिवार की दोपहर ही पूरे एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर सीआईएसएफ के हाथों में सुरक्षा की कमान रहेगी जबकि टर्मिनल भवन के बाहर यूपी पुलिस का भारी भरकम अमला तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री रांची से रविवार को अपराह्न 3:20 बजे बाबतपुर पहुंचेंगे, जबकि शाम सात बजे वह यहां से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरेंगे। शनिवार की दोपहर एयरपोर्ट पर पीएम की डमी फ्लीट ने पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार रांची से बाबतपुर पहुंचने के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से डीरेका रवाना होंगे। वापसी में वे शाम सात बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महापौर रामगोपाल मोहले, कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार करेंगे। शाम को पीएम को विदा करने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन और ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरने से पहले मोदी एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में चुनिंदा लोगों से मुलाकात भी करेंगे। मुलाकात करने वालों की सूची पीएमओ में तैयार हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed