फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi to visit Ireland, US from September 23-29

60 साल से जहां कोई पीएम नहीं गया, वहां भी जाएंगे मोदी

Mon, 21 Sep 2015 11:41 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit Ireland, US from September 23-29

अमेरिका की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड का दौरा करेंगे। आयरलैंड ग्रेटब्रिटेन का हिस्सा है और मोदी 60 सालों बाद वहां जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी 24 से 29 सितंबर तक अमेरिका का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


अपने फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि वे 23 सितंबर को आयरलैंड जा रहे हैं, जहां वे आयरिश प्रधानमंत्री ऐंडा कैनी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 60 सालों बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। मोदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'उम्मीद है कि आने वालें सालों में आयरलैंड के साथ हमारे आर्थिक और नागरिक रिश्ते अधिक मजबूत होंगे। आयरलैंड में मैं भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करूंगा।'
विज्ञापन


अमेरिका दौरे की बावत मोदी ने कहा कि इस दौरे में मेरे पिछले अमेरिका दौरे और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे में शुरु किए गए प्रयासों को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में कई राष्ट्रप्रमुखों से मुलाकात करेंगे मोदी

PM Modi to visit Ireland, US from September 23-29

संयुक्त राष्ट्र संघ इस वर्ष अपनी स्‍थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके को ऐतिहासिक करार देते हुए मोदी ने कहा,'मैंने 193 राष्ट्र प्रमुखों को पत्र लिखकर संयुक्त राष्ट के एजेंडे और सुधार के संबंध में भारत के दृष्टिकोण से अवगत कराया। कई मुल्कों के प्रमुखों ने हमारे दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए हमें पत्र भी लिखा।'

अमेरिका दौरे पर मोदी संयुक्त राष्ट्र द्वारा सतत विकास पर आयोजित सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही वह बराक ओबामा द्वारा आयोजित एक शांति सम्‍मेलन को भी संबोधित करेंगे।

मोदी ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारत जी-4 देशों के प्रमुखों का एक सम्‍मेलन भी आयोजित करेगा। उस सम्‍मेलन का मुख्य एजेंडा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार होगा। मोदी ने कहा कि अमेरिकी दौरे पर वह कई राष्ट्रप्रमुखों, उद्योगप‌तियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed