फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi teach children at teachers day

'टीचर' मोदी बोले, मां जन्म देती है, गुरु जीवन देता है

Fri, 04 Sep 2015 12:24 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
pm modi teach children at teachers day

शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मानेकशा ऑडीटोरियम में अलग-अलग स्कूलों के करीब 800 छात्रों और 60 अध्यापकों को संबोधित किया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जीवन में मां और गुरु दोनों का बराबर महत्व है। उन्होंने कहा कि मां एक शिशु को जन्म देती है जबकि शिक्षक उस बालक को जीवन देता है।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, वो हमेशा खुद पढ़ा हुआ ज्ञान दूसरों को देने में लगा रहता है। मोदी ने कहा कि कल कृष्ण के साथ ही राधाकृष्ण का जन्मदिन है। विधार्थी और शिक्षक की जोड़ी जीवन जीने की कला सिखाती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑडीटोरियम के बाहर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश के कोने-कोने से छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए

टेलीविजन और रेडियो पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने के लिए स्कूलों में रेडियो और टेलीविजन की व्यवस्था की गई थी।

125 रुपये का स्मरणीय सिक्का जारी

pm modi teach children at teachers day

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनें, कोई क्या कहता है इसकी परवाह ना करें, बल्कि अपने सपनों को उड़ान दें। बच्चे पीएम से राजनीति, देशसेवा, स्वच्छ भारत आदि विषयों से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में 125 रुपये का स्मरणीय सिक्का और बाजार में चलन के लिए दस रुपये का सिक्का जारी किया। पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों से रूबरू हुए थे।

'शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर छात्रों के साथ रूबरू होने को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह मेरे दिल के बेहद करीब है। बच्चों से मिलकर मैं सारी उलझनें भूल जाता हूं। उनकी जिज्ञासा और उत्साह हमेशा मुझे खुशी देती है।'
--नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, अपने ट्वीट में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed