फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi targets congress-ncp in ahmednagar railly.

पाक फायरिंग पर बोले पीएम, जवानों ने दिया जवाब

Thu, 09 Oct 2014 09:01 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
pm modi targets congress-ncp in ahmednagar railly.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं इसी कड़ी में उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के मुद्दे पर पहली बार जवाब दिया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने जरूरी जवाब उन्हें दे दिया है। मोदी ने इस मुद्दे पर विपक्ष और खास तौर से कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सीमा ललकारती है तो बयानबाजी नहीं होती। सीमा पर ट्रिगर पर जवानों की उंगलियां चलती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि हमारे जवानों ने उन्हें सही जवाब दे दिया है और उनको भी पता चल गया है कि हालात बदल गए हैं। मोदी ने आगे कहा कि यूपीए सरकार के समय में भी पाकिस्तान सीजफायर तोड़ता था। लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक छींटाकशी का समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि एक ओर सीमा पर फायरिंग हो रही है और हमारे प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में चुनावी सभाओं का संबोधन कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर मोदी ने अपना जवाब दिया।

अहमदनगर में मोदी ने की चुनावी सभा

pm modi targets congress-ncp in ahmednagar railly.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को अहमदनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने मराठी में चुनावी सभा की शुरूआत की।

मोदी ने कांग्रेस-एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का एक ही कारोबार रहा है, एलबीटी यानी (लूटो बांटो टैक्स)।

महाराष्ट्र में बाहुबली कारोबार चला रहे हैं। मोदी ने सभा के दौरान किसानों की मौत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस-एनसीपी सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने सभा में आई जनता से पूछा क्या किसानों की मौत का जवाब लेना चाहिए कि नहीं। एनसीपी-कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

कांग्रेस-एनसीपी के 15 साल के शासन पर सवाल खड़े करते हुए मोदी ने कहा कि अगर इस सरकार में काम होता, तो महाराष्ट्र कहां से कहां होता। देश लूटने वालों को देश के लोगों ने कड़ी सजा दे दी है, अब बारी महाराष्ट्र को लूटने वालों की है। जनता देश को लूटने वालों से हिसाब चुकता कर रही है।

'बीजेपी के विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं'

pm modi targets congress-ncp in ahmednagar railly.

मोदी ने कहा कि इस बार बीजेपी के विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुझे महाराष्ट्र के लोगों का आशीर्वाद चाहिए, ताकि मैं महाराष्ट्र की सेवा कर सकूं।

मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र से अब बाहुबलियों को खदेड़ने का समय आ गया है। अमेरिका में देश का डंका मोदी की वजह से नहीं, देश के सवा सौ नागरिकों की वजह से डंका बज रहा है। महाराष्ट्र के विकास के लिए एक पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी की सरकार होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी ने स्कैम महाराष्ट्र बनाया, हम स्किल महाराष्ट्र बनाएंगे। मोदी ने बताया कि अमेरिका में पेप्सी के अधिकारी मुझसे मिले, मैंने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक में फलों का रस मिलाने को कहा। सॉफ्ट ड्रिंक में फल का रस मिलाने से किसानों की पैदावार को बाजार मिलेगा, लोगों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा। मोदी ने कहा कि दुनिया में अब भारत का डंका बज रहा है।

मोदी ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के कोने-कोने में जाकर लोगों के दर्शन का सौभाग्य मिला है। नरेंद्र मोदी ने मंच पर फिर एक बार सफाई के लिए लोगों से अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed