फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi targets Congress in Bhopal.

पीएम मोदी बोले, 'हवालाबाज' हमसे मांग रहे जवाब

Thu, 10 Sep 2015 04:50 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
PM Modi targets Congress in Bhopal.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मोदी सरकार को 'हवाबाज' बताने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हवालाबाजों की जमात लोकतंत्र में रुकावटें पैदा कर रही है। ये लोग हमसे जवाब मांग रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'हवालाबाज' लोगों के पैरों तले जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। 400 सीटों वाली पार्टी 40 सीट पर आ गई है।
विज्ञापन


जिन लोगों को जनता ने नकार दिया उनसे मेरी अपील थी कि वो मुश्किल आर्थिक हालात से देश को उबारने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। लेकिन वो हमारे साथ काम करने को तैयार नहीं है। वो संसद भी नहीं चलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विश्व हिंदी सम्मेलन' का मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi targets Congress in Bhopal.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह से संसद में सरकार एक के बाद एक फैसले ले रही है, काले धन के खिलाफ जो फैसला लिया गया उन वजहों से ये 'हवालाबाज' परेशान हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 'हवाबाज' जुमले पर पलटवार करते हुए 'हवालाबाज' शब्द का इस्तेमाल किया। मोदी ने कहा कि भारतीय जनता के सपनों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए अगर कोई समस्या आएगी तो उसका हल निकाला जाएगा। गरीबों के सहयोग के लिए हमने 'मुद्रा बैंक' बनाने का ऐलान किया है। इस बैंक में गरीब जनता के लिए दस हजार से 50 हजार माइक्रो लोन की व्यवस्था होगी।

प्रधानमंत्री ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि 'वो हमसे पूछते हैं कि बैंक अकाउंट खुलवाने से क्या फायदा जब वे खाली पड़े हैं। अब मैं उन्हें ये बताऊंगा।' मोदी ने आगे कहा कि आप अब गैस सिलेंडर पर सीधी सब्सिडी हासिल करेंगे। इसके बाद भी ये 'हवालाबाजों' की जमात हमसे जवाब मांग रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश हमेशा मेरा स्वागत करता रहा है लेकिन इसकी राजधानी में मैं पहली बार आया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भोपाल में आज से शुरू हो रहे 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed