करोड़ों में पहुंची मोदी के सूट की बोली, कांग्रेस का निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 लाख वाले सूट को लेकर मचे बवाल के बीच उसकी नीलामी का दौर जारी है।
सूरत में मोदी के सूट की नीलामी के लिए बोली लग रही है। शुरूआत में ही इसकी बोली 1 करोड़ को पार कर गई है। इससे पहले सूरत के राजूभाई अग्रवाल ने मोदी के सूट के लिए 51 लाख की बोली लगाई थी।
गुजरात के सूरत में पीएम नरेंद्र मोदी के सूट के साथ ही मिले 455 तोहफों की प्रदर्शनी चल रही है। 3 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के दौरान इस तोहफों की नीलामी भी की जा रही है। कोई भी बोली लगाकर इन तोहफों को खरीद सकता है।
शुक्रवार को सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को तय सामान दे दिया जाएगा। इस पूरी नीलामी प्रक्रिया से मिलने वाले पैसे को गंगा सफाई अभियान में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि इस नीलामी प्रक्रिया पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।
25 जनवरी को पहना था मोदी ने सूट
जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के सूट और उन्हें मिले तोहफों की बोली लग रही है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है।
पार्टी ने मोदी की नैतिकता पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री का निजी इस्तेमाल के तोहफे लेना नैतिक है।
बता दें कि ओबामा के भारत दौरे के दौरान 25 जनवरी को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी ने जो सूट उसमें उनका नाम लिखा था। उस समय प्रधानमंत्री के उस सूट की कीमत को लेकर काफी बवाल मचा था। खास तौर से विपक्षी पार्टियों ने मोदी पर जमकर हमले बोले थे।
अब जबकि इस सूट की नीलामी की जा रही है तो ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए इस मुद्दे पर उनसे जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि नीलामी के लिए रखे गए तोहफों को आखिर मोदी ने सरकारी खजाने में जमा क्यों नहीं कराया।