{"_id":"823f81f8d2d4bbfca6fa5a23d71830c4","slug":"pm-modi-seeks-report-on-clashes-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम हिंसाः प्रधानमंत्री मोदी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम हिंसाः प्रधानमंत्री मोदी ने मांगी रिपोर्ट
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह पहले असम के सीमावर्ती जिले गोलाघाट में कथित तौर पर नगालैंड से आए हथियारबंद लोगों ने असम के ग्रामीणों पर हमला किया था, जिससे वहाँ हिंसा फैल गई। इस हिंसा में अब तक नौ लोग मारे गए हैं, जबकि 10,000 लोग घरों को छोड़कर पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्र ने गोलाघाट की स्थिति पर गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीएमओ के निर्देश के कुछ ही घंटों में गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
सम-नगालैंड सीमा के पास स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए गृह मंत्रालय पहले ही अर्धसुरक्षा बल के 1,000 जवान तैनात कर चुका है।
गुवाहाटी में मिलेंगे असम और नागालैंड के मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर ज़ेलियन इस समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को गुवाहाटी में मिलेंगे।
गोलाघाट ज़िले के हिंसाग्रस्त इलाके उरियमघाट के दौरे पर रविवार को गए गोगोई पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था।
तरुण गोगोई ने राज्य की सीमा के उस पार से होने वाले हमलों को रोकने में विफल रहने के लिए इलाके में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल को ज़िम्मेदार ठहराया है। हालांकि गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने बुधवार को गोगोई के इस आरोप को 'आधारहीन' बताया है।