फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi say thanks to Pak PM.

नवाज की दरियादिली पर पीएम मोदी ने कहा 'थैंक यू'

Thu, 09 Apr 2015 12:02 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
PM Modi say thanks to Pak PM.

हिंसाग्रस्त यमन में बचाव कार्य के दौरान एक दूसरे देश की मदद के बहाने भारत और पाकिस्तान रिश्तों पर पड़ी बर्फ पिघलाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जब पाकिस्तान ने यमन से निकाले गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से कराची से सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया को पीएम नरेंद्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को धन्यवाद देने से नहीं चूके।

पीएम ने ट्वीट के जरिये नवाज को बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान की मदद से यमन से वतन लौटने वाले 11 भारतीयों का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस मानवीय भाव के लिए आपका शुक्रिया।
विज्ञापन


इसके जवाब में भारत स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने तत्काल ट्वीट किया। बासित ने कहा कि पाक पीएम नवाज शरीफ का यह काम दिखाता है कि वह भारत के लोगों के बारे में कैसा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने विशेष विमान से भारतीयों को दिल्ली पहुंचाया

PM Modi say thanks to Pak PM.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को खुद नवाज ने इस्लमाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को यमन से बचा कर लाए गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से दिल्ली भेजने की पेशकश की थी।

भारत ने तत्काल पाकिस्तान के इस पेशकश को स्वीकार कर लिया था। यमन में भारत ने भी राहत अभियान के दौरान करीब 120 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पाकिस्तानी दिवस पर अपने विदेश राज्य मंत्री को पाकिस्तानी उच्चायोग के समारोह में भेजने और इस अवसर पर नवाज को बधाई दे कर पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच रिश्ते को निए सिरे से आगे बढ़ाने का संकेत दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed