फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi unhappy over his Temple in Rajkot

'भक्तों' ने बनाया मंदिर, मोदी ने कहा संस्कृति के खिलाफ

Thu, 12 Feb 2015 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Feb 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
PM Modi unhappy over his Temple in Rajkot

कुछ प्रशंसकों की ओर से राजकोट के कोठरिया गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाए जाने पर प्रधानमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वे लोगों के इस काम से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर मंदिर बनाना बेहद हैरान करने वाला है और यह महान भारतीय परम्पराओं के खिलाफ है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस तरह का काम हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में कुछ लोगों को उनसे स्नेह है तो अपने समय और संसाधन का इस्तेमाल स्वच्छ भारत अभियान में करें और हमारे सपनों का भारत बनाएं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस प्रतिक्रिया के बाद उनके मंदिर की जगह अब भारत माता का मंदिर बनाए जाने की बात सामने आई है।

1.7 लाख रुपए से बना है मंदिर

PM Modi unhappy over his Temple in Rajkot

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद भले ही यह माना जाने लगा हो कि मोदी लहर खत्म हो गई है लेकिन गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने राजकोट में उनका एक मंदिर बनाया है।

यह मंदिर राजकोट में कोठरिया गांव में बनाया गया है। इसका उद्घाटन 16 फरवरी को किया जाएगा। ओम युवा समूह के जयेश पटेल ने बताया कि गुजरात में यह जीवित व्यक्ति का पहला मंदिर होगा।

उन्होंने बताया कि 350 सदस्यों के इस समूह ने इसे बनाने में सहयोग किया है। हमारे संगठन के सदस्य भगवान की तरह मोदी की पूजा करते हैं। हम लोग उनके काम से काफी प्रभावित हैं। इसलिए हमने उनका एक मंदिर बनाए जाने का निश्चय किया।

उन्होंने बताया कि शुरू में हमने सोचा था कि इस मंदिर में प्रधानमंत्री की एक फ्रेम्ड फोटो लगाएंगे लेकिन अब हमने उनकी एक प्रतिमा स्थापित की है। इस पर 1.7 लाख रुपए का खर्च आया है।

यह मंदिर 350 वर्ग मीटर के प्लाट में बनाया गया है। समर्थकों को यह विश्वास है कि उनके प्रयास से केंद्र या राज्य सरकार का कोई मंत्री मंदिर का उद्घाटन करने के लिए जरूर आएगा।

मोदी ने‌ किए तीन ट्वीट

PM Modi unhappy over his Temple in Rajkot






विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed