फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi rides delhi metro first time

पीएम मोदी ने पहली बार की दिल्ली मेट्रो की सवारी

Sat, 25 Apr 2015 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Apr 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
PM Modi rides delhi metro first time

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार दिल्ली मेट्रो की सवारी की। पीएम मोदी ने लोगों को निजी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर यात्रा करने का संदेश देते हुए शनिवार को धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन से द्वारका तक की यात्रा की। मोदी ने अपनी इस यात्रा की जानकारी पहले से दिल्ली मेट्रो को नहीं दी थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 9:55 बजे धौला कुंआ से द्वारका सेक्टर 21 तक यात्रा की जहां वो 10:10 पर पहुंच गए। धौला कुंआ मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी ने मेट्रो कार्ड खरीदा जबकि उनके साथ मौजूद टीम ने टोकन लेकर स्टेशन में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मोदी की इस मेट्रो सवारी के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

मेट्रो मैन श्रीधरन की मोदी ने की तारीफ

PM Modi rides delhi metro first time

प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो की सवारी को लेकर डीएमआरसी के पूर्व चीफ ई. श्रीधरन को याद करते हुए कहा कि श्रीधरन उन्हें हमेशा दिल्ली मेट्रो की सवारी का अनुभव लेने के लिए कहा करते थे जिसका आज अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि धौलाकुंआ से द्वारका के रास्ते में मेट्रो की सवारी का आनंद लिया। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली मेट्रो और उसके पूर्व प्रमुख श्रीधरन को भी धन्यवाद ‌दिया।

गौरतलब कि धौलाकुआं वाली मेट्रो लाइन आईजीआई एअरपोर्ट मेट्रो लाइन के नाम से जानी जाती है। एअरपोर्ट के लिए जब से ही मेट्रो शुरू हुई है तब से इस लाइन पर सवारियों की कमी रही है। लेकिन इस लाइन पर प्रधानमंत्री के यात्रा करने से मेट्रो को यात्रियों को लुभाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed