फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi reachs myanmar for asian summit

म्यांमार पहुंचे मोदी, ASIAN में उठेंगे कई मुद्दे

Tue, 11 Nov 2014 09:13 PM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डीजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Nov 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
pm modi reachs myanmar for asian summit

तीन देशों की दस दिवसीय विदेश यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को म्यांमार पहुंचे। पड़ोसी देश म्यांमार के शहर ने-पाई-ताव में वे आशियान की बैठक में हिस्सा लेगें और इसके बाद फिजी और आस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन


मोदी ने विदेश यात्रा के लिए रवाना होने से पहले अपनी 'लुक ईस्ट पॉलिसी' का जिक्र फिर से किया है। इससे पहले वह अपनी जापान यात्रा के दौरान भारत सरकार की पूर्वी देशों के साथ काम करने की नीति का जिक्र कर चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सबेरे दिल्ली से म्यांमार जाते वक्त प्रधानमंत्री ने कहा कि आशियान उनके पूर्वी देशों के साथ काम करने की नीति का हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा कि वे आशियान देशों की इस बैठक के जरिए एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को नई उंचाइयों पर पहुंचाने की संभावनाएं देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ASIAN मीटिंग में ये मुद्दे होंगे खास

pm modi reachs myanmar for asian summit

प्रधानमंत्री आशियान बैठक को लेकर कहा कि वह दुनिया के सात देशों करीब 40 नेताओं से मिलने जा रहे हैं जहां पर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों, आतंकवाद, अंतर्राष्ट्रीय नियमों, महत्वपूर्ण ब्यापारिक समझौतों और स्थिरता को लेकर बात की जाएगी। इन मामलों में आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग का मामला सबसे ऊपर रहने की उम्मीद है।

आशियान देशों की यह बैठक 12 और 13 नवंबर को ने-पेई-ताव में होनी है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिस्बेन में होने वाली जी-20 समिति में भी हिस्सा लेगें जो 15 और 16 नवंबर को होगी।

मोदी की म्यांमार यात्रा की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है क‌ि म्यांमार में लोकतंत्र की समर्थक और विपक्ष की नेता आंग सान सू की भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी।

आंग सान सू की मोदी से मुलाकात यहां के राष्ट्रपति तेंन सेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद होगी।

जी-20 समिति में प्रधानमंत्री मोदी की ‌दुनिया के कई बड़े नेता‌ओं के साथ बैठक तय है। जिन नेताओं के साथ मोदी की बैठक होगी उनमे से प्रमुख, चीन के राष्ट्रपति शी जन‌िपिंग, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा होलांडे और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed