तीन दशक बाद यूएई में दूसरे भारतीय पीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय विदेश यात्रा दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई के अबुधाबी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अबुधाबी के प्रेसिडेंसियल एयरपोर्ट पर यूएई के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मोदी का स्वागत किया।
यूएई दौरे के दौरान पीएम मोदी यहां देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मोदी अबुधाबी से दुबई के लिए रवाना होंगे। भारतीय समयानुसार मोदी रात 9 बजे दुबई क्रिकेट स्टेडियम में प्रवासी भारतीय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां वे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
तीन दशक बाद यूएई में भारत का दूसरा प्रधानमंत्री
मालूम हो कि तीन दशक बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री यूएई के दौरे पर गया है। बीते 34 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यूएई यात्रा है।
यात्रा के दौरान मोदी यूएई के साथ उर्जा और कारोबार क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाने के लिए बातचीत कर आपसी सहयोग बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
मोदी की इस यात्रा को ऊर्जा, कारोबार क्षेत्र में और यूएई से भारत के सबंधों में और मजबूती लाने की नजरिए से भी देखा जा रहा है। उनके इस दौरे से भारत को काफी उम्मीदें हैं।
बता दें कि 1981 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यूएई की यात्रा पर जाने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री थीं, और अब 24 साल बाद मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं।