फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi rally in Mathura.

LIVE: रैली में पहुंचे मोदी, पेश करेंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 25 May 2015 04:18 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
PM Modi rally in Mathura.

यमुना की अविरल धारा और प्रदूषण से मुक्ति के लिए ब्रज की धरा से मुखर आंदोलन करने वाले यमुना भक्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रज आगमन पर बड़ी उम्मीदें हैं। इसकी बड़ी वजह पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मथुरा की चुनावी सभा में मोदी का यमुना की सफाई का वायदा भी है। फिर उनकी सरकार ने दिल्ली में यमुना भक्तों की मांगें मानकर समय सीमा में क्रियान्वयन का वायदा भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं जल्द ही वे जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कृष्ण की नगरी उनकी पटरानी यमुना महारानी के प्रदूषण मुक्ति के आंदोलन की जननी भी है। यहीं से दो बार आंदोलन इस कदर मुखर हुआ कि दिल्ली में सत्ता भी हिल गई। 21 अप्रैल, 2014 को बाजना पुल के निकट चुनावी सभा में ब्रजवासियों की इसी दुखती रग पर पर हाथ रखकर नरेंद्र मोदी ने जीत का आशीर्वाद मांगा था।
विज्ञापन


यहां उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि यमुना के बिना भगवान श्री कृष्ण अधूरे हैं। कृष्ण की यमुना को गंदी नाली बना दिया गया है। ब्रजवासियों नदी को कैसे शुद्ध किया जाता है, बस एक बार गुजरात आकर साबरमती नदी को देखिए। जब साबरमती निर्मल हो सकती है तो फिर मथुरा में यमुना क्यों नहीं शुद्ध हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों में मथुरा से सांसद हेमामालिनी को जीत मिली और पूरे देश में मोदी का परचम लहरा गया। एक साल की अवधि गुजरने के बाद अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी एक बार फिर ब्रज की धरती पर आ रहे है।

ऐसे में ब्रजवासियों को देश के प्रधानमंत्री से बड़ी उम्मीद है। यमुना की शुद्धता के लिए वर्षो से जूझ रहे आंदोलनकारियों को लगता है कि देश के प्रधानमंत्री कन्हैया की नगरी से उनकी पटरानी यमुना की शुद्धता के लिए कोई बड़ा ऐलान कर अपना वादा पूरा करें।

ब्रजभूमि से जारी होगा रिपोर्ट कार्ड

PM Modi rally in Mathura.

नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों का संदेश ब्रजभूमि से सोमवार को दुनिया भर में जाएगा। फरह के दीनदयाल धाम में होने जा रही रैली में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। यहां भविष्य की कुछ बड़ी घोषणाएं होने संभावना है तो राहुल गांधी के ‘सूटबूट वाली सरकार’ समेत विपक्ष के तमाम कटाक्ष का जवाब भी मोदी दे सकते हैं।

‘जनकल्याण सभा’ नाम से हो रही रैली के लिए दीनदयाल धाम सज गया है। मंच की सजावट आदि काम अंतिम चरण में हैं। मोदी अपराह्न 3.45 बजे नगला चंद्रभान हेलीपैड पर उतरेंगे और शाम 4.40 बजे से रैली को संबोधित करेंगे।

उम्मीद है कि मंच से मोदी यमुना के लिए भी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का संदेश यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संघ के माध्यम से उन तक पहुंचा चुके हैं।

इसके पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान गत वर्ष 21 अप्रैल को जब मोदी आए थे तो उन्होंने यमुना को साबरमती सा निर्मल बनाने की घोषणा की थी। दीनदयाल धाम को कौशल विकास का बड़ा केंद्र बनाने की घोषणा भी संभव है।

राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के गठन के ठीक पहले जब बैठक हुई थी तो दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना पर अमल का संकल्प लिया गया था। सरकार बनने के बाद जनधन से लेकर अन्य सभी योजनाएं गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं। अब ब्रजभूमि मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की घोषणा का गवाह बनेगी।

सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह सहित सभी प्रमुख नेता पिछले कई दिनों से मथुरा में लगातार बैठकें और जनसंपर्क करते रहे। दो लाख की भीड़ का दावा कर रहे भाजपाइयों को उम्मीद है कि कम से कम डेढ़ लाख लोग मोदी का सुनने जरूर आएंगे।

प्रधानमंत्री को बताएंगे यमुना की पीर

PM Modi rally in Mathura.

दीनदयाल धाम में 25 मई को प्रधानमंत्री की जनकल्याण सभा के दौरान दीनदयाल स्मारक समिति के सदस्यों के साथ-साथ आरएसएस के प्रांत स्तर के पदाधिकारी पीएम से मुलाकात करेंगे। 30 मिनट की इस मुलाकात में आरएसएस और समिति के पदाधिकारी प्रधानमंत्री को ब्रज क्षेत्र के विकास के साथ यमुना शुद्धीकरण के मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा करेंगे।

आरएसएस के प्रमुख केंद्र केशवधाम की ओर से प्रधानमंत्री से मिलने वाले 45 लोगों की सूची एसपीजी को भेजी गई है। दीनदयालधाम परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के कार्यक्रमों के दौरान दीनदयाल स्मारक समिति और आरएसएस के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी स्वागत करेंगे।

केशवधाम वृंदावन के निदेशक पद्मजी के अनुसार केशवधाम की ओर से प्रधानमंत्री की दीनदयाल धाम में होने वाली सभा की तैयारियों पर नजर है। उन्होंने कहा कि ब्रज और वृंदावन की पहचान यमुना से है।

यमुना शुद्धीकरण के लिए हुए आंदोलन, यमुना विषय को हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। साथ ही ब्रज क्षेत्र और मथुरा वृंदावन के विकास पर भी चर्चा करेंगे। बताया गया है प्रधानमंत्री से मिलने वालों में बांकेबिहारी माहेश्वरी, रोशनलाल, चंद्रभान गुप्ता, महेशजी, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अशोक टेंटीवाला, डा. देवेंद्र शर्मा सहित 45 लोगों की सूची भेजी गई है।

यमुना के बिना गंगा की सफाई संभव नहीं
यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में 22 मार्च, 2015 को जंतर-मंतर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई है।

उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के बिना गंगा की सफाई की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जो वादा केंद्र सरकार ने यमुना भक्तों से किया था उसे भी दो माह की अवधि गुजर गई है।

धमकी देने वाला पकड़ से दूर, रिपोर्ट दर्ज

PM Modi rally in Mathura.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में थानाध्यक्ष सदर बाजार ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस के अनुसार तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आरोपी का भाई हिरासत में है।

21 मई को कई मोबाइल और व्हाट्स एप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश भेजा गया था। बताया गया कि थाना नौहझील के गांव नावली निवासी रामवीर के मोबाइल से ये संदेश भेजा गया था। शनिवार की रात पुलिस ने रामवीर के यहां दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।

एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि रामवीर को गिरफ्तार करने को पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले में थानाध्यक्ष सदर बाजार उदयराज सिंह की ओर से आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

14 साल में वेटरिनरी विवि में नहीं लगी प्रतिमा

PM Modi rally in Mathura.

एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल की दयालुता पर आज समूचा ब्रज गौरव महसूस कर रहा है वहीं दीनदयाल जी के नाम पर बने विश्वविद्यालय में 14 साल में उनकी एक प्रतिमा तक नहीं लग सकी है। पूर्व में दो बार आए राज्यपाल रामनाईक और केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन के कहने के बाद भी अब तक दीनदयाल जी की प्रतिमा यहां नहीं लगाई जा सकी है।

नरेन्द्र मोदी सरकार अपनी एक साल की कामयाबी गिनाने को लेकर भले ही ब्रज के लाल दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली से सभा से कर रही हो लेकिन मथुरा में बने प्रदेश के इकलौते पशु चिकित्सा विवि दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गौ अनुसंधान संस्थान में दीनदयाल जी की प्रतिमा तक नहीं है।

14 साल पूर्व 25 अक्तूबर को तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार ने दीनदयाल जी के नाम पर उक्त विवि बनाने की घोषणा की थी। अक्तूबर, 2014 में आए राज्यपाल राम नाईक और उनके बाद आए केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ने दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की इच्छा जताई थी लेकिन पूरे परिसर में दीनदयाल जी की प्रतिमा न होने पर तैल चित्र पर ही माल्यार्पण कर संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed