राजद का नया नाम, राष्ट्रीय जादू टोना दल: मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे के बाद बिहार के चुनावी रण में दोबारा उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमाार और लालू प्रसाद यादव पर ताबड़तोड़ हमले किए। महागठबंधन के दोनों नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा, 'परम आदरणीय लोकतांत्रिक नीतीश बाबू, परम आदरणीय हिंदुस्तान के सबसे बड़े तांत्रिक होने का दावा करने वाले लालूजी बताएं, बिहार की जनता पूछना चाहती है कि बिहार के नौजवानों का बाहरी किसने बनाया?
सारण जिले के मड़ौरा में हुई रैली में मोदी ने कहा कि महागठबंधन महास्वार्थबंधन है, इसमें तीन खिलाड़ी हैं। एक बड़े भाई, दूसरे छोटे भाई और तीसरी मैडम जी। नीतीशजी, लालूजी और सोनिया जी, लेकिन मुझे अभी-अभी पता चला कि महागठबंधन में एक चौथा खिलाड़ी भी है- तांत्रिक। ये महास्वार्थबंधन के चार खिलाड़ी हैं। लोकतंत्र के साथ ऐसा खिलवाड़ चल सकता है क्या?
मोदी ने पूछा कि क्या दुनिया का कोई भी तांत्रिक बिहार के नौजवान को भ्रमित कर सकता है? राजद सुप्रीमो लालू यादव पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने कहा, 'अरे लालूजी आप काले कबूतर काटो, सफेद कबूतर काटो, मिर्ची का धुआं करो। अगर यही करना है तो अपनी पार्टी का नाम भी बदल लो। राष्ट्रीय जादू टोना दल। बदल लो और आप उसके मुखिया देश के सबसे बड़े तांत्रिक।'
अगले तीन चरणों में मोदी की 17 रैलियां
मोदी ने लालू यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकतंत्र जनता-जनार्दन आशीर्वाद से चलता है। लोकतंत्र जंतरमंतर से नहीं चलता। 18वीं सदी की मानसिकता लेकर 21वीं सदी के नौजवान का भला कर पाएंगे।
पिछले दिनों लालू यादव की सभा में घटी एक घटना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार के महास्वार्थबंधन के नेता भाषण करने को आए, जरा माइक ठीक नहीं था तो माइक वाले को धमकाने लगे। माइक वाले को कहने लगे तुझे उठाकर पटक दूंगा। गरीब मां के बेटों पर ये जुल्म करोगे आपलोग। अभी तो सत्ता आई नहीं और एक गरीब माइक वाले को उठाकर फेंक दोगे आपलोग।
मोदी ने कहा कि आपके लिए वो माइक वाला एक किसान होगा, लेकिन मेरे लिए वो मेरी बिरादरी है। उल्लेखनीय है कि बिहार में 28 अक्टूबर को तीसरे चरण मतदान होना है और बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री अगले तीन चरणों में 17 रैलियां करने वाले हैं।
इससे पहले मोदी पहले और दूसरे चरण के लिए 9 रैलियां संबोधित कर चुके हैं। जबकि चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पीएम मोदी ने बिहार के अलग अलग शहरों में चार रैलियां की थीं। इस तरह बिहार के रण में पीएम की रैलियों का आंकड़ा 30 का हो जाता है।