पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति की तारीफ, बताया ज्ञान का सागर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तारीफ करते हुए उन्हें ज्ञान का सागर बताया।
पीएम मोदी ने उच्च शिक्षा की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ज्ञान के सागर हैं और हम उनसे हमेशा प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा, हम लोग भाग्यवान हैं कि हमारे राष्ट्रपति अपने आप में एक चलती-फिरती यूनिवर्सिटी है।
पीएम मोदी ने बांधे राष्ट्रपति की तारीफों के पुल
प्रधानमंत्री ने कहा, कोई मुझे पूछे कि प्रधानमंत्री बनने का आपका सबसे बड़ा फायदा क्या है, तो मैं कहूंगा सबसे बड़ा मेरा फायदा है राष्ट्रपति जी के निकट जाने का।
जब भी मिलता हूं, ज्ञान का भंडार होता है। मैं सच बताता हूं जी। वह इतनी चीजें बारीकी से बताते हैं और उसके साथ उनका अनुभव भी मिलता है।
प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को कहा, आप लोगों को सीधा-सीधा उनका (राष्ट्रपति) मार्गदर्शन मिला है। उनके मार्गदर्शन में आप लोगों का काम करना है।