फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi offering water to bhagwant maan

जब सरकार को कोस रहे मान को मोदी ने पिलाया पानी

Wed, 16 Dec 2015 03:31 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
pm modi offering water to bhagwant maan

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई छापे को लेकर सड़क से लेकर ससंद तक घमासान मचा है। सीएम केजरीवाल जहां खुद संसद के बाहर मोदी और उनके मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं वहीं उनके सांसदों ने विपक्ष के साथ मिलकर संसद में सरकार की घेराबंदी कर रखी है।

विज्ञापन


बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन इसको लेकर संसद में हंगामा हुआ, लेकिन इसी हंगामें के बीच एक मजेदार वाकया भी सामने आया। जब आम आदमी पार्टी के सांसद और मशहूर कॉमेडियन भगवंत मान सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए वेल तक आ गए।
विज्ञापन


अन्य सांसदों के साथ मान काफी तेज तेज आवाज में सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने दाएं बाएं देखा लेकिन कहीं पानी की बोतल नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यास लगी तो मोदी ने दिया पानी का ग्लास

pm modi offering water to bhagwant maan

इसी बीच उनकी बेचैनी को अगली पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री ने भांप लिया, उन्होंने तुंरत अपने सामने रखे पानी के गिलास को मान की ओर बढ़ा दिया। प्यासे मान ने भी बिना देर किए मोदी से पानी लेकर पीना शुरू कर दिया। पानी पीने के बाद मान ने बिना कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करे फिर नारेबाजी शुरू कर दिया।

मोदी ने भी एक मुस्कान के साथ मान से गिलास वापस लेकर उसे ढक दिया। वहीं इस नजारे पर पीछे बैठे भाजपा सांसदों की निगाह पड़ी तो उन्होंने मेजे थप थपाकर प्रधानमंत्री की सराहना की।

सामने बैठी सोनिया गांधी और मोदी के साथ ही अगली पंक्ति में बैठी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस वाकये पर मुस्कराए बिना नहीं रह सकीं। असल में संगरूर से आप सांसद मान कागजों का एक बंडल लेकर लगातार स्पीकर सुमित्रा महाजन के सामने आकर उनका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने का प्रयास कर रहे थे। एक मौके पर उनकी इस हरकत पर स्पीकर महाजन ने उन्हें टोकते हुए उनके व्यवहार पर आपत्ति भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed