फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi my diminishing respect for you ends today

'पीएम मोदी आपके लिए सारा सम्मान खत्म हो गया'

Tue, 09 Jun 2015 04:19 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
pm modi my diminishing respect for you ends today

सुप्रीम के कोर्ट के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद रामजेठमलानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ऐसा पत्र लिख दिया है जिसे पढ़ने के बाद नरेंद्र मोदी अपने लिए गए निर्णयों पर जरूर सोचेंगे।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद रामजेठमलानी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि यह जानकर हैरान हूं कि आपने मेरी आपत्तियों के बाद भी नए सीवीसी का चुनाव कर लिया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद रामजेठमलानी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि केंद्रीय सर्तकता आयोग के प्रमुख के पद पूर्व सीबीडीटी प्रमुख केवी चौधरी की नियुक्ति न की जाए। के वी चौधरी की नियुक्ति को लेकर रामजेठमलानी ने पीएम मोदी को कई पत्र लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'के वी चौधरी की नियुक्ति न की जाए'

pm modi my diminishing respect for you ends today

साथ ही सलाह दी थी कि इस महत्वपूर्ण पद पर के वी चौधरी की नियुक्ति न की जाए।  उन्होंने अपने लिखे पत्र में यहां तक कहा है कि इस पद के लिए के वी चौधरी एक योग्य व्यक्ति नहीं हैं।

उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अब सीवीसी की नियुक्ति के मामले को वह सुप्रीम कोर्ट में ले जाएंगे। वह तब हैरान हो गए जब उन्हें पता चला ‌कि मोदी सरकार के एटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट मे सरकार की नियुक्ति को लेकर जवाब में बताया था कि के वी चौधरी को सरकार ने नया सीवीसी नियुक्त किया है।

अपने पत्र में रामजेठमलानी ने लिखा है कि पीएम मोदी आपके लिए जो सम्मान में रखता था वो आज से खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed