फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi met cabinet minister at 7 rcc

विपक्ष को बेनकाब करेंगे मोदी के मंत्री, पीएम ने दी नसीहत

Fri, 18 Dec 2015 01:03 AM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
pm modi met cabinet minister at 7 rcc

मोदी सरकार के मंत्री अगले साल जनवरी से देशभर में घूमकर विपक्ष को बेनकाब करेंगे। जनता को बताया जाएगा कि किस तरह विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा, जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण बिल अटके हैं। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को रात्रिभोज के लिए अपने सरकारी आवास पर आमंत्रित किया। इस दौरान बैठक में उन्होंने मंत्रियों को सांसदों से मेलजोल बढ़ाने और जनता से जुड़ने की नसीहत दी।
विज्ञापन


मोदी ने मंत्रियों से कहा है कि वे सरकार के काम से उत्साहित महसूस करें। विपक्ष के हमलों से उद्विग्न होने की जरूरत नहीं है। उनके आरोप झूठे प्रचार पर आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच जाकर खोलेंगे विपक्ष का झूठ

pm modi met cabinet minister at 7 rcc

करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के दौरान पीएम का ध्यान जनता से संवाद पर अधिक रहा। मंत्रियों को जनवरी के दूसरे हफ्ते से निर्वाचन क्षेत्रों में जाने और कम से कम 30 घंटे बिताने के लिए कहा गया है। हर मंत्री कम से कम दो लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को मोदी सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों से अवगत कराएगा।

मोदी ने सरकार की छवि सुधारने और प्रदर्शन बढ़ाने के लिए नए विचारों की भी जरूरत बताई। प्रधानमंत्री का मत था कि केंद्र सरकार की योजनाओं का बजट तैयार करने में लोगों की सहभागिता बढ़ाई जानी चाहिए। बैठक में सभी इस बात से सहमत थे कि शीतकालीन सत्र के बाद विपक्ष को संसद के बाहर बेनकाब करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed