पेरिस में नवाज शरीफ से मिले पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी, आतंकी घुसपैठ की कोशिशों और राजनयिक सबंधों में तनातनी के बीच पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की बीच बातचीत भी हुई है।
उल्लेखनीय है कि पेरिस में 150 देशों के राष्ट्र प्रमुख जलवायु परिवर्तन के मसले पर बातचीत के लिए इकट्ठा हैं। सम्मेलन स्थल पर ही दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। ये मुलाकात पहले से तय नहीं थी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जो तस्वीर जारी की गई है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते दिख रहे हैं। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की टीवी फुटेज में दोनों नेता सोफे पर बैठकर बात कर रहे हैं। शरीफ की ओर झुक कर बैठे मोदी उनसे कुछ कह रहे हैं, और वे बहुत ही गंभीरता से उसे सुन रहे हैं।
उफा में भी मिले थे दोनों नेता
उल्लेखनीय है मोदी और शरीफ के बीच इससे पहले रूस के उफा में मुलाकात हुई थी। उस समय दोनों देशों ने संबंधों को सामान्य करने के लिए बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने का फैला किया था।
हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत से पहले ही बातचीत बंद हो गई। इसंयुसके बाद दोनों ही देशों के संबंधों में ठहराव आ गया। सितंबर में अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र संघ के सम्मेलन में शामिल होने गए नेता एक ही होटल में ठहरे थे, लेकिन मुलाकात नहीं की।
दो दिन पहले नवाज शरीफ ने कहा था कि वे बिना शर्त भारत से बातचीत के लिए तैयार हैं, हालांकि भारत सरकार ने उनके प्रस्ताव पर ठंडी प्रतिक्रिया दी।