फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi man ki baat on nepal earthquake

हर नेपाली का आंसू पोंछेगा भारतः मोदी

Mon, 27 Apr 2015 09:15 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Apr 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
pm modi man ki baat on nepal earthquake

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज उनका मन 'मन की बात करने का नहीं हो रहा है, नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप से हुई तबाही से वे व्यथित हैं।

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि 'मैंने 2001 में कच्छ के भूकंप की तबाही को बहुत करीब से देखा है, और मैं समझ सकता हूं कि नेपाल के लोगों पर इस वक्त क्या बीत रही होगी। मोदी ने कहा इस दुख की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है, नेपाल का दुख भारत का दुख है। भारत हर नेपाली के आंसुओं को पोंछेगा, लोगों को बचाया जाऐगा।
विज्ञापन


मोदी ने बताया कि भूकंप से नेपाल और भारत में हुए जान-माल के नुकसान के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। नेपाल के लिए भारत से राहत व बचाव दल समेत मलबे में दबे शवों को निकालने के लिए स्नीफर डॉग की एक टीम भी भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के बारें में सोचता है भारत

pm modi man ki baat on nepal earthquake

मन की बात में अंत में पीएम मोदी ने पिछले दिनों यमन में चलाए गए राहत अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यमन में फंसे 48 देशों के नागरिकों को निकाला गया। इस अभियान के लिए भारत को दुनिया भर से बधाई मिली। भारत दुनिया के बारे में सोचता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व होता है कि भारत की दो बेटियों ने देश का नाम रौशन किया। साइना नेहवाल बैडमिंटन में दुनिया में नंबर एक बनी तो दूसरी बेटी सानिया मिर्जा टेनिस डबल्स में दुनिया में नंबर एक बनी। इन दोनों को बधाई के साथ देश की सारी बेटियों को भी बधाई।

लेकिन दुख होता है जब हार जीत को लेकर अपशब्द कहे जाते हैं, भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप हार गई तो इसको लेकर टीम को अपशब्द कहे गए, क्या कोई खेल ऐसा है जिसमें हार नहीं होती। वहीं मोदी ने बोर्ड परिक्षार्थियों परीक्षा खत्म होने की बधाई दी और बच्चों को छुट्टियों मेंकुछ नया करने और सीखने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed