फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi make plan inflation rate down

पीएम मोदी का प्लान, महंगाई होगी कम

Thu, 19 Jun 2014 07:53 AM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
pm modi make plan inflation rate down

महंगाई और सूखे के संकट से निपटने में जुटी केंद्र सरकार ने कृषि उत्पादक राज्यों को खासतौर पर अलर्ट किया है। महंगाई रोकने के उपायों की निगरानी सीधे प्रधानमंत्री स्तर से की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को भी नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार और जल संसाधन मंत्री उमा भारती के साथ लंबी मंत्रणा की। इस दौरान खासतौर पर दूध, अंडा, मांस व मछली की आपूर्ति व मांग की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में डेयरी व पशुपालन विभाग के अलावा उर्वरक मंत्रालय ने भी सूखे के मद्देनजर अपनी तैयारियों का लेखाजोखा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ी

pm modi make plan inflation rate down

प्रधानमंत्री ने डेयरी व पशुपालन विभाग को दूध की आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इसके दाम काबू में रखने के उपाय करने को कहा है। मई में थोक महंगाई की आग भड़कने के पीछे दूध और अंडा, मांस व मछली की बढ़ी कीमतें बड़ी वजह रही हैं।

कृषि मंत्रालय ने राज्यों के साथ मिलकर कमजोर मानसून का मुकाबला करने की तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय का सबसे ज्यादा जोर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के 200 जिलों पर हैं, जहां सूखे की मार सबसे ज्यादा पड़ सकती है। इन राज्यों से एक्शन प्लान भेजने का कहा गया है।

पीएम ने दिया ऑर्गेनिक खेती का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को ऑर्गेनिक खेती का मंत्र दिया है। मंत्रालय के प्रजेंटेशन के दौरान मोदी ने देश भर में कलस्टरों (इलाकों) की पहचान कर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की योजना तैयार करने को कहा है। इसके अलावा मत्स्य पालन के बारे में भी पीएम ने कई सुझाव दिए हैं।

मीटिंग में हुई इन कदमों पर चर्चा

- दूध, अंडा, मांस और मछली की कीमत थामने पर खास जोर
- पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कृत्रिम वीर्यारोपण की जरूरत
- चारे की कमी को दूर करने के लिए बीज वितरित करने पर जोर
- मिट्टी के पोषक तत्वों की मांग-आपूर्ति, सब्सिडी के बोझ और कीमत पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed