फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi keep silence on incidents like Dadri: Arun Shourie

अरुण शौरी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

Tue, 03 Nov 2015 01:13 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
PM Modi keep silence on incidents like Dadri: Arun Shourie

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शौरी ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी जानबूझकर दादरी जैसी घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं जबकि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और पार्टी नेता केवल बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए इन मुद्दों को जिंदा रखे हुए हैं।

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शौरी ने इस बात से भी सहमति जताई कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बिहार में एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। एक पाकिस्तानी विश्लेषक के हवाले से उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क विवादों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है जबकि भारत धीरे-धीरे उसके रास्ते पर बढ़ रहा है।

विज्ञापन

नारायणमूर्ति की तारीफ

PM Modi keep silence on incidents like Dadri: Arun Shourie

पूर्व भाजपा नेता ने मोदी का बचाव करने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी हमला बोला। शौरी ने कहा कि जेटली का मोदी के बचाव में यह कहना है कि वह 2002 से असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार रहे हैं, सबसे खराब बचाव है। देश में बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ लेखकों और कलाकारों के सम्मान वापसी का समर्थन करते हुए शौरी ने कहा कि ये लोग देश की अंतरात्मा के रखवाले हैं और इनके इरादे पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

उन्होंने वैज्ञानिक पीएम भार्गव और इंफोसिस संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति की भी प्रशंसा की। इन दोनों ने भी देश में बढ़ती असहिष्णुता की बात कही थी। गौरतलब है कि अरूण शौरी लगातार केंद्र की सरकार पर निशाना साधते रहे हैं और वह देश में बढ़ते असहिष्णुता जैसे गंभीर मुद्दे के लिए मोदी को ही जिम्मेदार ठहराते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed