फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi in the race for 'Time Person of the Year'

वोटिंग शुरू होते ही नंबर वन की दौड़ में मोदी

Fri, 21 Nov 2014 12:45 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
PM Modi in the race for 'Time Person of the Year'

प्रतिष्ठित टाइम पर्सन आफ द ईयर-2014 के लिए वोटिंग शुरू होते ही अमेरिकी विदेश मंत्री जान कैरी और नोबल सम्मान पाने वाली मलाला युसुफजई को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नंबर एक की दौड़ में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को रूस के राष्ट्रपति पुतिन (7.9 प्रतिशत) के बाद उन्हें सबसे ज्यादा वोट (6.5 फीसदी) मिल चुके थे। टाइम मैगजीन ने पहली बार फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल साइट के जरिए भी वोटिंग की सुविधा दी है।
विज्ञापन


इस बार जो 50 लोग या संगठन टाइम पर्सन आफ द ईयर के लिए दौड़ में हैं उनमें आतंकी संगठन आईएसआईएस का मुखिया अबू बकर अल बगदादी और ईबोला वायरस से लड़ रहे डाक्टर-नर्सें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शी जिनपिंग, जान केरी, हिलेरी क्लिंटन और पोप फ्रांसिस से लेकर बोको हरम की शिकार लड़कियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। वोटिंग तीन दिन पहले शुरू हुई है और आगामी 6 दिसंबर तक वोट किया जा सकता है।

वोटिंग में सबसे लोकप्रिय शख्सियत का खुलासा 8 दिसंबर को होगा। हालांकि कई और मापदंडों पर परखने के बाद संपादकमंडल 10 दिसंबर को टाइम पर्सन आफ द ईयर का ऐलान करेगा।

फेसबुक, ट्विटर के जरिए कर सकते हैं वोटिंग

PM Modi in the race for 'Time Person of the Year'

हर घंटे बढ़ रहे पसंद करने वाले
मैगजीन के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे तक नरेंद्र मोदी को जो 6.5 फीसदी वोट मिले हैं, उनमें 56 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पसंद किया है जबकि 44 फीसदी ने नापसंदगी में वोट दिया है।

मोदी के लिए वोटिंग इतनी तेज हो रही है कि चार बजे से छह बजे के बीच उनका वोट प्रतिशत 4.8 से बढ़कर 6.5 फीसदी पहुंच गया। इस बीच पुतिन के वोट एक फीसदी भी नहीं बढ़े।

शाम 7 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर में वोटिंग की साइट खुलने में दिक्कत भी शुरू हो गई। मोदी के तुरंत पीछे जान कैरी (4.5) और ईबोला वायरस से लड़ रहे डाक्टर और नर्सें (4.4 फीसदी वोट) हैं।

लोगों की नापसंदगी से बढ़ रहा बगदादी
कभी टाइम पर्सन आफ द ईयर रह चुके ओबामा इस बार बहुत पीछे (1.9 फीसदी वोट) हैं। उनसे मुकाबला कर रहा है आतंक का पर्याय बन चुका बगदादी जिसे भी तीन दिन में 1.9 फीसदी वोट मिले हैं।

बगदादी को 81 फीसदी वोट नकारात्मक मिले हैं। मतलब लगातार नापसंदगी के वोट मिलने से वह लिस्ट में आगे बढ़ रहा है। शी जिनपिंग 2.2 फीसदी वोट के साथ काफी पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed