फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi hyper speak make troble again for him

पीएम मोदी ने कहा कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Tue, 09 Jun 2015 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Jun 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
pm modi hyper speak make troble again for him

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं पर जरूर कुछ ना कुछ ऐसा होता है कि उसकी चर्चा यात्रा समाप्ति के बाद भी होती रहती है। मोदी अक्सर विदेश यात्रा पर कुछ न कुछ ऐसा बोल देते हैं जो अक्सर सुर्खियां और चर्चा का विषय बन जाता है।

विज्ञापन


चीन में भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने "शर्म आने की बात" कही थी, जिसकी विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की थी। इस बार बांग्लादेश की यात्रा पर उनके एक बयान ने फिर सोशल मीडिया पर तूफान ला खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में ढाका विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'यह खुशी की बात है कि एक औरत होने के बावजूद प्रधानमंत्री शेख हसीना आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम कर रही हैं। इसके लिए मैं शेख हसीना जी को धन्यवाद देना चाहूंगा।' (फोटो में ट्वीटर पर ट्वीट की गई फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलिब्रिटीज भी कर रहे हैं विरोध

pm modi hyper speak make troble again for him
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खासा बवाल शुरु हो गया है। यहां तक कि #DespiteBeingAWoman ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आती रहीं। इनमें कई सिलेब्रिटी भी शामिल हैं।




प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स ने साइना नेहवाल, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो और उनके विचार ट्वीट करने लगे। मिहिर गौतम ने ट्वीट किया है कि कोई प्रधानमंत्री ये कैसे कह सकता है, यह अविश्वसनीय है।



मोदी को सोशल मीडिया पर घेर रहे हैं

pm modi hyper speak make troble again for him




इस ट्वीट में उस समय की तस्वीर शेयर की गई है जब भारत का मंगल मिशन सफल हुआ था और इसरो की वैज्ञानिकों की टीम में महिलाएं भी शामिल थीं।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी 6-7 जून तक दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश गए थे,जहां उन्होंने बांग्लादेश से रिश्ते और मजबूत करने की बात कही थी।

मोदी के प्रोत्साहन की मोहताज नहीं है महिलाएं

pm modi hyper speak make troble again for him

मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि महिलाओं की शक्ति किसी भारतीय प्रधानमंत्री के मुहर लगाने की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री में निश्चित रुप से राजनेता के गुण हैं लेकिन वो गंभीर नहीं हैं।

आनंद शर्मा के इस बयान पर भाजपा के श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ये कांग्रेस की आदत है और उसके नेता अब होमवर्क करना भूल चुके हैं।

इस मामले पर कांग्रेस की शोभा ओझा ने कहा कि वो इंदिरा गांधी ही जिन्हें अटल जी ने दुर्गा कह कर उनकी प्रशंसा की थी और यहां प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि एक औरत होने के बावजूद शेख हसीना आतंकवाद से लड़ रही हैं जो अपमानजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed