फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi gujrat visit

कच्छ: मोदी के लिए बनाया गया बुलेट प्रूफ 'दरबार'

Sat, 19 Dec 2015 10:12 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
pm modi gujrat visit

कच्छ के रण में शुक्रवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तीन दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन शुरू हो गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया तथा दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से युवाओं में बढ़ रहे चरमपंथ पर चिंता जताई।

सिंह ने कहा कि भारत में आतंकवादी संगठन आईएस की गतिविधियां देखी गई हैं। यह संगठन भारत के पड़ोसी देशों, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान में अपनी घुसपैठ बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ टेंट

pm modi gujrat visit

तथ्य यह है कि पूरी दुनिया में आईएस की गतिविधियां बढ़ गई हैं और भारत इससे अछूता नहीं है। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि बाहरी ताकतें लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर खालिस्तान के मुद्दे को दोबारा जिंदा करना चाहती हैं। गृह मंत्री के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में इस साल पिछले वर्षों की तुलना में हालात अच्छे हैं।

सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सराहनीय काम किया है। उन्होंने नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में बहुस्तरीय प्रयास की जरूरत बताई। सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मोदी के लिए एक बुलेट प्रूफ टेंट लगाया गया है। इसका नाम दरबार है। आयोजन स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही यहां एंटी एयरक्राफ्ट गन भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed