फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi gives new order, minister submit income tax report

मोदी का फरमान, मंत्रियों में मचा हड़कंप!

Wed, 11 Jun 2014 03:57 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
pm modi gives new order, minister submit income tax report

सरकारी मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब अपने मंत्रियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। इसके तहत सभी केंद्रीय मंत्रियों को अपनी संपत्ति और देनदारी का ब्यौरा दो माह में प्रधानमंत्री को सौंपना होगा।

विज्ञापन


साथ ही यह जानकारी भी देनी होगी कि मंत्रालयों से उनके व्यावसायिक हित तो नहीं जुड़े हैं। मंत्रियों से कहा गया है कि पदभार ग्रहण करने से पहले यदि वे किसी कारोबार के प्रबंधन अथवा परिचालन से जुड़े थे तो अब उनसे सभी तरह के संबंध समाप्त कर लें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय को देनी होगी जानकारी

pm modi gives new order, minister submit income tax report

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंत्रियों के लिए पहले से तय आचार संहिता को फिर से जारी किया है। इसमें मंत्रियों से किसी भी तरह के व्यवसाय से खुद को दूर रखने को कहा गया है। इस आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी खुद प्रधानमंत्री करेंगे।

मंत्रियों से आला अधिकारियों की राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि वे किसी अधिकारी को ऐसा काम करने को न कहें जो उनके दायित्वों व जिम्मेदारियों के प्रतिकूल हो।

वैसे तो चुनाव मैदान में कूदने से पहले सभी नेताओं को नामांकन पत्र में अपनी चल व अचल संपत्ति की जानकारी देनी होती है, लेकिन सरकार में मंत्री पद मिलने पर पीएमओ को भी यह जानकारी देनी होती है।

पूरे परिवार के बारे की संपत्ति के बारे में बताओ

pm modi gives new order, minister submit income tax report

मंत्रियों को अब इस ब्यौरे में अपनी संपत्ति की सारी जानकारी देनी है। इसमें उनकी अपनी व पारिवारिक सदस्यों के शेयरों व डिबेंचरों का कुल मूल्य, नकदी व आभूषण आदि की भी जानकारी देनी होगी।

आचार संहिता में कहा गया है कि मंत्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके परिवार के सदस्य कोई ऐसा कारोबार न करें अथवा ऐसे कारोबार में भागीदारी न करें जो कि किसी भी तरह से सरकार से जुड़ा हो।

साथ ही मंत्रियों के पति या पत्नी अथवा आश्रित किसी दूसरे देश के मिशन में नौकरी नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed