प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया JAM का नया मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने बीते 17 महीने की सरकार में 12 करोड़ लोगों को बैंक से जोड़ा और बैंक के उच्च पदों पर साफ-सुथरे लोगों को नियुक्त किया। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली इकनॉमिक्स कान्क्लेव-2015 के उद्घाटन समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बड़े आर्थिक सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि आप विश्वास करिए या न करिए लेकिन जन धन योजना के तहत खोले गए खातों में आज के समय तक 26,000 करोड़ रुपए का बैलेंस है।
पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए JAM (जन-धन आधार मोबाइल ) का अर्थ जस्ट अचिविंग मैक्सिमम है। उन्होंने यह भी कहा कि जीडीपी विकास की ओर है और मुद्रा स्फीति नीचे जा रही है।
महंगाई पर भी लगेगी लगाम
पीएम मोदी ने कहा जहां विदेशी निवेश ऊपर की ओर बढ़ रहा है वहीं चालू खाता नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सॉयल कार्ड (मिट्टी कार्ड) जारी करना शुरू किया जिससे किसानों का खासा फायदा हुआ है।
पीएम मोदी ने हाल ही में शुरू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हमने गोल्ड से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे आम जन को लाभ होगा और महंगाई पर लगाम भी लगेगी। पीएम ने कहा कि हम ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मजबूत किया और उनके लिए सामाजिक सुरक्षा स्कीम शुरु की।
उन्होंने कहा कि शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया जो पहले घाटे में थी, हमारी सरकार के समय वो मुनाफे में हैं और हमारी सरकार ने कई बड़े आर्थिक सुधार किए हैं। उन्होंने पेट्रो पदार्थों की चर्चा करते हुए कहा कि हमने डीजल सब्सिडी हटाई और पेट्रोल की सब्सिडी को कम किया।