फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi gives 10 formula to own party mp

प्रधानमंत्री ने अपने सांसदों को दिए ये 10 मंत्र

Sun, 29 Jun 2014 07:43 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
pm modi gives 10 formula to own party mp

मंत्रियों को नसीहत और नौकरशाही पर नकेल कसने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पार्टी सांसदों को पाठशाला में शुचिता का पाठ पढ़ाते दिखे।

विज्ञापन


मोदी ने पहली बार संसद पहुंचे पार्टी के 195 सांसदों को सार्वजनिक जीवन में न्यूनतम मापदंड तय करने के साथ ही अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी है।

हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित कार्यशाला के पहले दिन मोदी ने नए सांसदों से आचार, विचार और व्यवहार के अपने विजन के साथ विकास का मिशन शुरू करने का आह्वान किया और कहा कि नई सरकार सांसदों के भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


राजनीति के वर्तमान तौर तरीकों में बदलाव लाने की मुहिम शुरू करने का संदेश देते हुए मोदी ने सांसदों को काम ज्यादा बातें कम करने का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने नए सांसदों को निजी सचिव चुनते समय भाई भतीजावाद के प्रति आगाह किया। इस संदर्भ में उन्होंने पूर्व की घटनाओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा पूछें सवाल

pm modi gives 10 formula to own party mp

उन्होंने कहा कि सांसदों को उलझाकर विवाद खड़ा करने में सबसे अहम भूमिका निजी सचिवों की होती है। ऐसे में निजी सचिव नियुक्त करने में विशेष एहतियात बरतें।

मोदी ने सांसदों से कहा कि वह संसद में उसी विषय में सवाल पूछें और बहस में हिस्सा लें, जिसमें उनकी विशेषज्ञता हो। साथ ही अपनी निधि का इस्तेमाल करते समय खास एहतियात बरतने को भी कहा।

पहली बार चुनकर आए सांसदों को संसदीय कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोकसभा के 170 और राज्यसभा के 25 सांसदों ने हिस्सा लिया।

भाजपा को है किस बात का डर

pm modi gives 10 formula to own party mp

मोदी ने सांसदों को ज्यादातर वक्त अपने क्षेत्र में बिताने की सलाह देते हुए मीडिया के माध्यम से बात रखने की प्रवृत्ति त्याग देने की नसीहत भी दी।

प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी समस्या मीडिया में रखने की जगह सीधे उनके समक्ष रखें। दरअसल भाजपा को डर है कि बड़ी संख्या में चुनकर आए सांसद सवाल पूछने और सांसद निधि के इस्तेमाल में असावधानी बरतकर विवाद के घेरे में आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने नए सांसदों को दो टूक लहजे में अहंकार से दूर रहने और सादा सार्वजनिक जीवन अपनाने की नसीहत देते हुए कहा कि सत्ता हासिल होने के बाद विपक्ष सरकार को घेरने के लिए मौके के इंतजार में है। मोदी ने कहा कि विपक्ष को मौका न दें और मिशन और विजन के साथ काम करें।

राजनाथ, वेंकैया ने भी दी सीख

pm modi gives 10 formula to own party mp

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नए सांसदों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाई तो संसदीय कार्य और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने की सीख दी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नए सांसदों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। कार्यशाला का समापन रविवार को वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के भाषण से होगा।

मोदी के दस मंत्र

pm modi gives 10 formula to own party mp

1. निजी सचिव रखते समय बरतें सावधानी
2. सवाल पूछने और सांसद निधि के उपयोग में बरतें सतर्कता
3. किसी एक विषय में विशेषज्ञ बनें सांसद
4. सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा करें इस्तेमाल
5. मीडिया से बनाए रखें एक निश्चित दूरी
6. क्षेत्र को दें अधिकतम समय
7. आचार, विचार और व्यवहार को साधते हुए भ्रष्टाचार-अहंकार से दूर रह कर मिशन-विजन के साथ करें काम
8. किसी भी सूरत में न तोड़ें संसदीय मर्यादा
9. विधानसभा चुनाव की करें तैयारी
10. हर हाल में करें विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed