फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi get invitation from usa president obama

ओबामा ने मोदी को सितंबर में अमेरिका बुलाया

Fri, 11 Jul 2014 05:43 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
pm modi get invitation from usa president obama

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सितंबर में अमेरिका आने का न्योता दिया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने एक मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को दी।

विज्ञापन


उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने को शुक्रवार को मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से भेजी गई अमेरिका आने की चिट्ठी सौंपी।
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति ओबाम की तरफ से पीएम मोदी को भेजी इस चिट्ठी में 21वीं सदी में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए सितंबर में अमेरिका बुलाने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे गए निमंत्रण पत्र में प्रधानमंत्री ने ओबामा को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने आशा जताई है कि उनकी यात्रा से भारत-अमेरिकी रिश्तों को नई गति और ऊर्जा मिलेगी। पीएमओ ने पीएम मोदी और अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स की मुलाकात की फोटो भी ट्विट की है।

ओबामा को है पीएम मोदी का इंतजार

pm modi get invitation from usa president obama

इससे पहले गुरुवार को विलियम वर्न्स ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने खासकर व्यापार के क्षेत्र में काफी संभावना है जहां हम अभी सिर्फ सतह पर हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी के सितंबर के आखिरी सप्ताह में व्हाइट हाउस की यात्रा को करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। पीएम मोदी ओबामा के साथ पहली शिखर बैठक के लिए वाशिंगटन का दौरा करने वाले हैं।

अमेरिका के उपविदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का बहुत मूल्यवान मौका है।

आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए हमारी परस्पर समझ को पुनजीर्वित करने का मौका है। भारत दौरा करने वाले बर्न्स ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed