फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi facing security threat from right wing fundamentalists

दक्षिणपंथी संगठन मोदी पर कर सकते हैं हमला

Sat, 04 Jul 2015 11:50 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
pm modi facing security threat from right wing fundamentalists

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणपंथी कट्टरवादी संगठनों के निशाने पर हैं। दिल्ली पुलिस के दस्तावेज के मुताबिक ये संगठन प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ साजिश रच सकते हैं।

विज्ञापन


ये संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा मुस्लिमों को लुभाए जाने को लेकर नाराज है। गुजरात दंगों में कई दक्षिणपंथी नेताओं को दोषी बनाए जाने से भी ये संगठन गुस्से में है। आतंकी संगठनों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम पहले भी रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक वह लश्कर-ए-तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे पाकिस्तान से संचालित होने वाले संगठनों, पूर्वोत्तर के संगठनों और नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि प्रधानमंत्री मोदी को दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही 40 संगठनों के निशाने पर प्रधानमंत्री

pm modi facing security threat from right wing fundamentalists

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर नए अंदेशे पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयार‌ियो के दरम्यान समाने आए थे।

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्‍था का दस्तावेज तैयार करते हुए उसमें दक्षिणपंथी संगठनों के खतरे को शामिल किया था, जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से नए किस्म की चेतावनी है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, ‌दिल्ली पुलिस ने अपने दस्तावेज में कहा है कि चरम दक्षिणपंथी तत्व प्रधानमंत्री द्वारा मुस्लिमों को लुभाए जाने से नाराज हैं। दस्तावेज में कहा गया कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी कश्मीरी संगठनों, इं‌डियन मुजाहिदीन, इस्लामिक चरमपंथी संगठनों और उनके सहयोगियों से खतरा है।

साथ ही चरम दक्षिणपंथी तत्व भी उनसे नाराज हैं। उस दस्तावेज के अनुसार प्रधानमंत्री पहले से ही 40 संगठनों के निशानें पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed