फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi elected 'Asian of the Year'.

नरेंद्र मोदी चुने गए 'एशियन ऑफ द ईयर'

Sat, 06 Dec 2014 11:54 AM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
PM Modi elected 'Asian of the Year'.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एशियन ऑफ द ईयर' घोषित किया गया है।

विज्ञापन


भारत का विकास केंद्रित नेता बताते हुए सिंगापुर के प्रमुख दैनिक अखबार ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के संपादकों ने उन्हें इस खिताब के लिए चुना है। पिछले साल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को संयुक्त रूप से इस खिताब से नवाजा गया था।

अखबार के प्रकाशक सिंगापुर प्रेस होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा कि पहली बार देश की सत्ता संभालने या कहें तो काम नया होने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट जैसे वैश्विक नेताओं के अलावा पड़ोसी एशियाई देशों पर जो छाप छोड़ी, वो वाकई काबिले तारीफ है।

विज्ञापन

सिंगापुर के प्रमुख दैनिक अखबार ने दिया खिताब

PM Modi elected 'Asian of the Year'.

जापान की उनकी यात्रा और प्रधानमंत्री शिंजो अबे से उनकी मुलाकात भी काफी सफल रही। अखबार के संपादक वॉरेन फर्नांडीज ने कहा कि मोदी ने विश्व को एक बार फिर से सोचने को मजबूर कर दिया कि भारत में काफी क्षमता और दम है। भारत एशिया की एक बड़ी ताकत है।

देश के लोगों को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं और वह उनकी उम्मीदों को साकार करने की कोशिश में लगे हैं। हम मोदी और भारत की कामयाबी की कामना करते हैं। अर्थव्यवस्था के लिहाज से उन्होंने मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ कैंपेन की भी सराहना की।

साथ ही कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर मोदी ने विकास केंद्रित होने का आह्वान कर भारत को नई ऊर्जा से भर दिया है। अगले साल जनवरी में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बराक ओबामा के शामिल होने को भी उनकी बड़ी सफलता बताया है। वह इसमें शामिल होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed