फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress agree to support on GST bill in parliament

जीएसटी पर बनी बात, कांग्रेस भी आई साथ

Sat, 28 Nov 2015 04:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Nov 2015 04:34 AM IST
विज्ञापन
Congress agree to support on GST bill in parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध टूट गया है। जीएसटी पर सरकार और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही। कांग्रेस ने अपनी जिद पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं तो सरकार ने भी लचीला रुख अपनाया है।

विज्ञापन


सरकार और कांग्रेस के बीच जीएसटी को लेकर जमी बर्फ शुक्रवार को तब पिघली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को चाय पर बुलाया। सात रेसकोर्स में चाय पर हुई चर्चा के दौरान पिघली बर्फ के बाद जहां सरकार ने बिल पारित होने की उम्मीद जताई वहीं कांग्रेस ने भी कहा कि जीएसटी पर सरकार के साथ वार्ता में सकारात्मक दिशा में प्रगति हुई है।
विज्ञापन


हालांकि जीएसटी पर विवाद के तीन बिंदुओं पर अभी अंतिम सहमति होना बाकी है। मगर सरकार और विपक्ष दोनों के लचीले हुए रुख के बाद संसद के शीत सत्र में जीएसटी संविधान संशोधन बिल पारित होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। सोनिया-मनमोहन की मोदी से हुई मुलाकात के बाद सरकार ने उम्मीद जताई है कि मुख्य विपक्षी दल के शीर्ष नेताओं से मिलने-जुलने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया ने सरकार की पहल को किया मंजूर

Congress agree to support on GST bill in parliament

दरअसल कहा जा रहा है कि सरकार ने कांग्रेस पार्टी के 3 सुझावों में से दो पर लगभग सहमति दे दी है तो जीएसटी की 18 प्रतिशत सीमा निर्धारित करने के मामले पर उसने कांग्रेस से नरमी बरतने की मांग रखी है। सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी ने सरकार की पहल को मंजूर कर लिया है। मगर वह इस सहमति में उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी भागीदार बनाना चाहती हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राहुल की भागीदारी भी जीएसटी के सहमति पर दिखेगी। पीएम मोदी के साथ मनमोहन, सोनिया की करीब 45 मिनट चली मुलाकात के बाद बैठक का उद्देश्य बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के शीर्ष नेताओं के साथ पीएम की यह मुलाकात संसद में मौजूदा सत्र के विषयों पर आपसी चर्चा के लिए थी। ताकि देश की संसद में कामकाज सूचारू रूप से चल सके।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में पीएम मोदी ने संसद के तमाम कामकाज के साथ जीएसटी बिल को लेकर भी मनमोहन और सोनिया से चर्चा की है। इसमें प्रमुख विषय जीएसटी को लेकर संविधान संशोधन का था। कांग्रेस पार्टी ने जीएसटी बिल के 3 विषयों पर स्पष्ट रूप से अपनी स्थिति सरकार के सामने रखी है। सरकार ने भी इन 3 विषयों के इतिहास और पृष्ठभूमि के साथ अपने पक्ष से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत कराया है। इसके बाद कांग्रेस ने तय किया है कि वह अपने दल में चर्चा के बाद स्थिति स्पष्ट करेगी।

पीएम ने खुद किया स्वागत

Congress agree to support on GST bill in parliament

जेटली ने कहा कि इस बात की संभावना है कि सरकार और मुख्य विपक्षी दल के बीच आगे भी ऐसी चर्चा चलती रहेगी। सोनिया और मनमोहन जब सात रेसकोर्स पहुंचे तो खुद मोदी ने उनका बाहर आकर स्वागत किया और बैठक के बाद अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बाहर तक छोड़ने भी आए।

इस दौरान पीएम ने कांग्रेस के दोनों दिग्गजों के प्रति निजी आदर के भाव भी दर्शाए। पीएम के साथ सोनिया-मनमोहन की हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी का नजरिया स्पष्ट करते हुए कहा कि जीएसटी पर आज की बातचीत सकारात्मक रही है। कांग्रेस जीएसटी पर गंभीरता से विचार कर रही है और पार्टी के भीतर चर्चा के बाद सरकार को दृष्टिकोण से अवगत करा दिया जाएगा।

हालांकि शर्मा ने पीएम की पहल पर हुई चर्चा के बाद कांग्रेस के नरम रुख अपनाने का यह कहते हुए संकेत किया कि हम किसी डील के लिए नहीं देश हित में जीएसटी चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed