RSS ने दी इफ्तार की दावत, न्योते के बाद भी नहीं आए मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पहली बार इफ्तार की दावत दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा, हालांकि वे नहीं आए।
मोदी ने रोजा इफ्तार सरीखे धार्मिक आयोजनों से दूरी बना रखी है, फिर भी उम्मीद थी कि वे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की दावत में शामिल होंगे, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। संघ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि यह आयोजन दुनिया को शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के लिए था।
संसद भवन एनेक्सी में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के रोजा इफ्तार में वैसे तो 16 विदेशी दूतावास के राजनयिकों ने शिरकत की। मगर अपनों की अनुपस्थिति आयोजकों को जरूर खली है।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति को भी भेजा था निमंत्रण
बताया जा रहा है कि आयोजकों ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम को भी निमंत्रण भेजा था। मगर पीएम समेत तीनों शीर्ष कार्यपालिका प्रमुख इसमें शामिल नहीं हुए।
मंच की ओर से आयोजन का जिम्मा संभाल रहे गिरीश जुयाल ने पीएम मोदी को बुलाए जाने के सवाल पर कहा कि वे बुखारी नहीं कि बाहरियों को बुलाएं और अपनों को न बुलाएं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत प्रधानमंत्री सरीखे सभी गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। आयोजन को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य विदेशी दूतावासों को बुलाकर देश की एकता, अखंडता का संदेश देना था। उसमें हम सफल रहे हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन समेत दिल्ली के सांसदों और विधायकों की उपस्थिति ने आयोजकों के उत्साह को बढ़ाया।