{"_id":"5683b46f6f16fb926ee4f84b0210c8da","slug":"pm-modi-criticizes-media-again-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने फिर की मीडिया की आलोचना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम मोदी ने फिर की मीडिया की आलोचना
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि आजकल मीडिया में साक्षात्कार लेने वालों के दिमाग में पहले से ही एजेंडा तय होता है। इस कारण प्रश्न पूछने के बाद साक्षात्कार देने वाले से अक्सर वैसे ही उत्तर की उम्मीद की जाती है जैसा प्रश्नकर्ता चाहत रखता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि साक्षात्कारों में मैंने यह अनुभव किया है। हम को सभी सवालों, सवालों के सवाल और जवाब पर सवाल का जवाब देना पड़ता है। अधिकांश समय प्रश्न पूछने से पहले साक्षात्कार लेने वाला उत्तर के प्रति निर्णय ले चुका होता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मीडिया आपको तब तक नहीं छोड़ता जब तक कि उसको मनमाफिक जवाब नहीं मिल जाता और एक बार जब आप उसके मनमाफिक जवाब दे देते हैं तो वह आपमें दिलचस्पी कम कर देता है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में राजनीति के अलावा अन्य क्षेत्रों की हस्तियां भी मौजूद थीं। पहली बार किसी कार्यक्रम में बॉलीवुड के तीनों खान आमिर, शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आए।