फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi connecting with people in Seol.

देखिए, जब मासूम को पीएम मोदी ने लिया गोद, हवा में भी उछाला

Tue, 19 May 2015 05:56 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
PM Modi connecting with people in Seol.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का आलम क्या है अगर आपको देखना है तो आप इस वीडियो को देखिए। जिसमें लोग भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो खिंचाने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये तस्वीर भारत की है तो ये आपकी गलतफहमी है।

विज्ञापन


दरअसल, ये वीडियो दक्षिण कोरिया के सियोल शहर का है। जहां प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। 'मेक इन इंडिया' की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी तीन दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी के इस वीडियो में देखिए कैसे लोग उनके साथ फोटो खिंचाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री एक बच्चे को भी अपने हाथ में लिए हुए हैं। मोदी ने बच्चे को केवल अपने हाथ में ही नहीं लिया बल्कि उसको खिलाया भी। उसे हवा उछालते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो:


प्रधानमंत्री की गोद में आया मासूम

PM Modi connecting with people in Seol.

प्रधानमंत्री मोदी का ये अंदाज शायद ही आपने देखा होगा। हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब मोदी बच्चों के बीच नजर आ रहे हों। पीएम मोदी बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और जिस भी देश का दौरा करते हैं मौका मिलने पर बच्चों के बीच जरूर पहुंच जाते हैं।

लेकिन इस बार मोदी का अंदाज कुछ खास ही था। क्योंकि इस बार उन्होंने न केवल मासूम बच्चे को गोद में लिया। उसके साथ खेलते नजर आए। वो भी तब जबकि महिलाओं और बच्चों ने उन्हें घेर रखा था। हर कोई मोदी के साथ एक तस्वीर खिंचाना चाहता था।

ये कोई पहली बार नहीं है जब ऐसी तस्वीरें सामने आई हों। इससे पहले चीन और फिर मंगोलिया में भी प्रधानमंत्री मोदी का जमकर स्वागत हुआ। दोनों देशों के दौरे के बाद अब आखिर में पीएम मोदी सियोल में हैं।

जहां उनकी लोकप्रियता किस कदर ये आप इस वीडियो में देख रहे हैं। इससे पहले चीन और मंगोलिया में भी लोग मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। जैसे ही पीएम मोदी लोगों के बीच पहुंचते 'मोदी-मोदी' के नारे लगने शुरू हो जाते। इतना ही नहीं उनकी मंशा के संग फोटो खिंचाने की भी रहती थी।

देखें वीडियो:



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed