फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Fulfilled his Promise - Lifetime Indian Visa for PIO Card Holders

ट्विटर पर बोले मोदी, 'मैंने अपना वादा निभाया'

Wed, 08 Oct 2014 02:20 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
PM Fulfilled his Promise - Lifetime Indian Visa for PIO Card Holders

अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतवंशियों यानी पिपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) से किए गए वादे को अमली जामा पहनाने की औपचारिकता पूरी हो गई है।

विज्ञापन


सरकार ने पीआईओ कार्ड धारकों को आजीवन वीजा देने की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही अमेरिकी नागरिकों को आमतौर पर दस साल का वीजा देने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने सभी दूतावासों को सूचित कर दिया है कि अगर कोई विशेष कारण नहीं हो तो अमेरिकी नागरिकों को कम से कम दस साल का वीजा दिया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि इस फैसले से भारत की विकास यात्रा को रफ्तार मिलेगी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने अमेरिकी दौरे पर वीजा के संबंध में जो घोषणा की थी, भारत सरकार ने उसे तुरंत पूरा कर दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को अमेरिका में किया था ऐलान

PM Fulfilled his Promise - Lifetime Indian Visa for PIO Card Holders

मोदी ने अमेरिका यात्रा के दौरान 27 सितंबर को न्यूयार्क के मेडिसन स्वायर गार्डन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण में भारतवंशियों को आजीवन वीजा देने का ऐलान किया था।

इस ऐलान के बाद मोदी के भारत में कदम रखने से पहले ही सरकार ने 30 सितंबर को गजट अधिसूचना के जरिए पीआईओ को आजीवन वीजा देने का रास्ता खोल दिया। पहले यह वीजा 15 साल की लिए मिलता था।

अब पीआईओ को भारत आने की सूचना पुलिस थाने में देने के नियम से भी मुक्त कर दिया गया है। इसी गजट अधिसूचना के आधार पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस बदलाव की सूचना दे दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस महीने से अमेरिकी पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed