फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi big statement on land acquisition bill, in 'Man Ki Baat'.

पीएम मोदी ने जमीन बिल पर वापस खींचे पैर

Mon, 31 Aug 2015 08:33 AM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi big statement on land acquisition bill, in 'Man Ki Baat'.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर नया अध्यादेश नहीं आएगा। जमीन अधिग्रहण अध्यादेश सोमवार यानी 31 अगस्त को समाप्त हो रहा।

विज्ञापन


'मन की बात' कार्यक्रम में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जमीन बिल को लेकर अब कोई अध्यादेश नहीं लाया जाएगा। हालांकि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन बिल से जुड़े 13 बिंदुओं को आज से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया कि इस मुद्दे पर सरकार का मन खुला हुआ है। किसानों में जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर भ्रम पैदा किया गया है इसलिए इस मुद्दे पर सरकार अब उनकी राय लेगी और कोशिश यही होगी कि ये बिल और मजबूत बने। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'जय जवान, जय किसान' हमारे लिए एक स्लोगन नहीं बल्कि एक मंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल आरक्षण और 'जन-धन योजना' का भी किया जिक्र

PM Modi big statement on land acquisition bill, in 'Man Ki Baat'.

इसके साथ ही रविवार को 'मन की बात' के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में पटेल आरक्षण को लेकर मचे हंगामे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में हिंसा के दौरान पूरे देश की निगाहें वहां टिकी थी लेकिन बहुत कम समय में इस पर काबू पा लिया गया।

इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जन-धन योजना' का जिक्र करते हुए लोगों द्वारा इसे दिए गए समर्थन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों का बैंक से जो संबंध बना है वह जुड़ा रहना चाहिए।

ये 11वीं बार प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम की पिछली कड़ियों में किसानों की समस्या, सफाई, बेटी बचाओ अभियान समेत कई अहम मुद्दों को उठा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' की कार्यक्रम के लिए एक बार फिर लोगों से सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed