फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM modi Auctioned off his ten lakh suit

अपने 'नौलखा सूट' की नीलामी करेंगे पीएम मोदी

Tue, 17 Feb 2015 11:36 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
PM modi Auctioned off his ten lakh suit

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के वक्त कथित महंगे सूट को लेकर सवालों में घिरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई तोहफों को नीलाम करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम उस विवादित महंगे सूट और चार सौ से अधिक अन्य तोहफों को नीलाम कर अपने विरोधियों को एक राजनीतिक संदेश देंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सूरत में 18 फरवरी से शुरू हो रही प्रदर्शनी में इन तोहफों की नीलामी होगी। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल भी अपने कुछ तोहफों को नीलाम कर सकती है। नीलामी से प्राप्त राशि स्वच्छ भारत अभियान में लगाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के अहमदाबाद के निजी टेलर ने दावा किया था कि पीएम ने ओबामा के साथ बातचीत में जो सूट पहना था, उसके लिए कपड़ा तोहफा में मिला था और उन्होंने उसकी सिलाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रहते भी किया था ऐसा ही काम

PM modi Auctioned off his ten lakh suit

मीडिया में उस सूट की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई थी। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वक्त अपने तमाम तोहफों की नीलाम कर उससे प्राप्त धन को समाजसेवा के कार्यों के लिए दान कर दिया था।

प्रधानमंत्री कुछ खास लगाव वाले तोहफों को छोड़कर 10 हजार से अधिक मूल्य के तोहफों को कोषागार में जमा करा देते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कुछ ऐसा ही किया करते थे।

पीएम नहीं चाहते कि ये तोहफे कोषागार में धूल फांके। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपना पूरा वेतन बालिका शिक्षा के लिए दान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed