फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi on Second spot in TIME Magazine 'Person of the Year' poll

टाइम्स 'पर्सन ऑफ द ईयर' की रेस में पिछड़े मोदी

Mon, 01 Dec 2014 03:55 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
 Narendra Modi on Second spot in TIME Magazine 'Person of the Year' poll

टाइम्स 'पर्सन ऑफ द ईयर' की रेस में प्रधानमंत्री मोदी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। सातवें दिन की वोटिंग के अनुसार वे दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। फर्ग्युसन में अश्वेत युवक की हत्या का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन


8 दिसंबर तक इस प्रतियोगिता के सभी वोटों की गिनती कर ली जाएगी और 10 दिसंबर को इस पोल के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पहले स्थान पर प्रदर्शनकारियों और दूसरे स्थान पर मोदी के बाद इस रेस में तीसरे पायदान पर हांगकांग प्रो-डेमोक्रेसी मूवमेंट के जोशुआ वोंग हैं।

चौथे पायदान पर शांति के लिए नोबेल पुरुस्कार जीतने वाली मलाला यूसफजई और पांचवे पायदान पर रशिया के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन हैं।

बराक ओबामा को देखा जाए तो वे इस रेस में काफी पीछे हैं। वे इस समय 11वें पायदान पर हैं।

26 नवंबर तक थे आगे

 Narendra Modi on Second spot in TIME Magazine 'Person of the Year' poll

इस रेस में सभी लोगों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदे हैं और ऐसे आंकलन लगाए जा रहे हैं कि वे फिर से नंबर एक पायदान पर काबिज हो सकें। कुछ दिन पहले तक मोदी इस रेस में पहले पायदान पर थे।

26 नवंबर तक मोदी थे आगे

26 नवंबर तक मोदी इस पोल में सबसे आगे थे। उन्हें 11.1 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि फर्ग्युसन प्रदर्शनकारियों को 8.8 वोट मिले थे। लेकिन, श्वेत पुलिस अधिकारी को ज्यूरी द्वारा आरोपमुक्त करने के फैसले से जनता भड़क उठी और जबर्दस्त प्रदर्शन शुरू हो गए।

सन् 1972 से टाइम मैगजीन की 'पर्सन ऑफ द ईयर' लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है, जो उस साल चर्चा में रहे हों। टाइम्स के संपादकों द्वारा यह लिस्ट तैयार की जाती है, लेकिन वोटिंग के जरिए रीडर्स भी इसमें हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed