फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi At 15th mann ki baat

16 जनवरी को 'स्टार्ट अप इंडिया' लॉंच करेंगे पीएम मोदी

Sun, 27 Dec 2015 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi At 15th mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को एक बार फिर रेडियो के माध्यम से 'मन की बात' करने आए। 2015 में यह उनका आखिरी और कुल 15वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम रहा। इस बार उन्होंने विकलांग के लिए नए शब्द की शुरुआत की बात कही तो यह भी बताया कि 16 जनवरी को वह देश को 'स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया' के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी देशवासियों को क्रिसमस और नववर्ष (2016) की शुभकामनाएं देने के साथ की। उन्होंने कहा, "2016 का वर्ष आप सभी के लिए ढेरों खुशियां ले कर आए। यह साल नए उमंग, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आपको नई ऊंचाइयों पर पहुंचाए। साथ ही दुनिया, आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदाओं और मानव सृजित संकटों से मुक्त हो।"
विज्ञापन


स्वच्छता पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता की बात एक प्रकार से घर-घर में गूंज रही है | नागरिकों का सहभाग भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने मजदूर दिलीप सिंह मालवीय का जिक्र भी किया जिन्होंने मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में अकेले अपने दम पर 100 शौचालय बनवाए। और आगे भी इस मिशन में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया को 16 को करेंगे लांच

PM Modi At 15th mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान के हर कोने में नौजवानों के पास प्रतिभा है, उन्हें अवसर चाहिए। पीएम ने आगे कहा, "स्टार्टअप के संबंध में हमारे यहां एक सोच बंधी-बंधाई बन गई है कि डीजिटल वर्ल्ड, आईटी प्रोफेशन के लिए ही स्टार्टअप है। और यह कुछ ही शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसका प्रसार देश के हर क्षेत्र में होना चाहिए।"

मोदी ने कहा, "मैं 16 जनवरी को आपसे विस्तार से स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया पर बातचीत करूंगा और हमेशा आपके सुझावों का स्वागत रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि एक सामान्य नागरिक भी अपने मोबाइल फोन पर ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ को डाउनलोड करके उनसे जुड़ सकता है।

गांवों में बिजली पहुंचाने के बारे में उन्होंने कहा कि जब से गांवों में बिजली पहुंचाने का 1000 दिन का जो संकल्प किया है तो हर दिन खबर आती है कि आज उस-उस गांव में बिजली पहुंची है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 35 से 40 योजनाओं को अब सीधे-सीधे 'डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर' के अंदर समाहित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही बताया कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे बड़ी 'डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम' का स्थान मिला। उन्होंने बताया कि नवंबर अंत तक करीब 15 करोड़ उपभोक्ताओं को पहल योजना का लाभ मिला है और उनके खाते में पैसे सीधे जाने लगे हैं।

मोदी ने कहा, विकलांग की जगह लाए नए शब्द का प्रयोग शुरू हो

PM Modi At 15th mann ki baat

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में विकलांग की जगह पर एक नए शब्द के प्रयोग शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा, "क्यों न हम हमारे देश में विकलांग की जगह पर दिव्यांग शब्द का उपयोग करें।"

उन्होंने कहा, "कई लोग होते हैं जो हादसे के शिकार होने के कारण अपना कोई अंग गवां देते हैं, कुछ को जन्मजात ही कोई क्षति रह जाती है। इसके लिए हम कभी हैंडीकैप शब्द सुनते थे, तो कभी डिसएबल शब्द सुनते थे, तो कभी स्पेशियली एबल्ड पर्सन आदि अनेक शब्द आते रहते हैं।"

मोदी ने कहा, "26 जनवरी भारतीय गणतंत्र दिवस का एक सुनहरा पल, ये सुखद संयोग है कि इस बार डॉ बाबा साहब अंबेडकर की 125वीं जयंती भी है। अंबेडकर की 125वीं जयंती पर संसद में भी दो दिन संविधान पर विशेष चर्चा भी रखी गई थी जिसका अनुभव बहुत अच्छा रहा। इस पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर ‘कर्तव्य’ विषय पर निबंध स्पर्द्धा, काव्य स्पर्द्धा, वक्तृत्व स्पर्द्धा कर सकते हैं क्या? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed