तीन दिवसीय विदेश दौरे पर मलेशिया पहुंचे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय विदेश दौरे पर मलेशिया पहुंच गए हैं। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मलयेशिया दौरे में वहां के नेताओं से आतंकवाद, मानव तस्करी, दक्षिण चीन सागर विवाद और व्यापार के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री शनिवार को मलयेशिया पहुंचें। पीएम मोदी यहां दो शक्तिशाली क्षेत्रीय समूहों आसियान-भारत और पूर्वी एशिया सम्मलेन को संबोधित करेंगे।मोदी मलयेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नए स्तर पर ले जाने के लिए बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच रक्षा, सुरक्षा और कारोबार से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
मोदी रविवार को 10वें पूर्वी एशिया सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मोदी ने कहा कि मलयेशिया उनकी सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के केंद्र में है। हाल ही में हुए पेरिस आतंकी हमले के बाद इस सम्मेलन में आतंकवाद से लड़ाई महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।
कई समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर
भारत और आसियान की वार्ता में कनेक्टिविटी का मुद्दा आ सकता है। नेता राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक- सांस्कृतिक स्तंभों पर आसियान-भारत का सहयोग और बढ़ाने के लिए नई कार्ययोजना (2016-2020) पर भी चर्चा करेंगे।
पूर्वी एशिया सम्मेलन में नेता अनियमित विस्थापन, दक्षिण चीन सागर विवाद, कोरियाई प्रायद्वीप के हालात और पश्चिम एशिया पर भी चर्चा कर सकते हैं।
दक्षिण चीन सागर में विवादों में ब्रूनेई, चीन, ताईवान, मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के बीच द्वीपीय और समुद्री नियंत्रण के दावे शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी मलयेशिया में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
प्रधानमंत्री वहां शीर्ष बिजनेसमैनों के साथ मुलाकात के अतिरिक्त एक कार्यक्रम में भारतीय समुदायों के 10 हजार लोगों को भी संबोधित करेंगे। मलयेशिया में भारतीय मूल के करीब 24 लाख लोग हैं जो देश की कुल जनसंख्या का आठ फीसदी हैं।